फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Gold rises Rs 31 silver declines by Rs 190 on thursday

आज फिर महंगा हुआ सोना, चांदी की कीमत में गिरावट

Thu, 19 Mar 2020 04:20 PM IST
‌डिंपल अलवधी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Thu, 19 Mar 2020 04:20 PM IST
विज्ञापन
Gold rises Rs 31 silver declines by Rs 190 on thursday
सोना-चांदी - फोटो : अमर उजाला

गुरुवार को फिर से सोने की कीमत में बढ़त देखने को मिली है। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, सोने में 31 रुपये की बढ़त आई है। इस बढ़त से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोने का दाम 40,718 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया है। डॉलर के मुकाबले रुपये में आज भारी गिरावट देखने को मिली, जिसकी वजह से सोना महंगा हुआ।

विज्ञापन


चांदी की कीमत में गिरावट 
चांदी की बात करें, तो आज चांदी की कीमत में गिरावट दर्ज की गई। चांदी में 190 रुपये की गिरावट आई है। इस गिरावट से चांदी का दाम 35,444 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है।
विज्ञापन


इसलिए महंगा हुआ सोना
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के विश्लेषक ( कमोडिटी ) तपन पटेल ने कहा कि दिल्ली में 24 कैरेट सोना 31 रुपये से महंगा हुआ है। वैश्विक बाजारों में भी सोने की कीमत सपाट रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


वैश्विक बाजार में इतना रहा दाम
वैश्विक बाजार की बात करें, तो सोना 1,482 डॉलर प्रति औंस पर और चांदी 11.97 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही थी।

पिछले कारोबारी सत्र के दौरान इतना था दाम
इससे पहले बुधवार को भी सोने की कीमत में बढ़त देखने को मिली थी। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, सोने में 311 रुपये की बढ़त आई थी। इस बढ़त से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोने का दाम 40,241 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया था। चांदी की बात करें, तो कल चांदी 468 रुपये सस्ती हुई और इसका दाम 35,948 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया था। दिल्ली में 24 कैरेट सोना 311 रुपये से महंगा हुआ था। वैश्विक बाजार में सोना 1,490 डॉलर प्रति औंस पर और चांदी 12.38 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही थी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed