{"_id":"61ee8e29bf4c3b02d016d67d","slug":"gold-price-increased-by-rs-225-today-silver-shine-bright-know-the-latest-price-of-precious-metals-here","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gold Silver Rate Today: सोने का दाम 225 रुपये बढ़ा, चांदी की चमक तेज, यहां जानें कीमती धातुओं का ताजा भाव","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Gold Silver Rate Today: सोने का दाम 225 रुपये बढ़ा, चांदी की चमक तेज, यहां जानें कीमती धातुओं का ताजा भाव
Mon, 24 Jan 2022 05:02 PM IST
दीपक चतुर्वेदी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीपक चतुर्वेदी
Updated Mon, 24 Jan 2022 05:02 PM IST
सार
Gold Silver Latest Price Update: मजबूत वैश्विक रुख और रुपये के कमजोर होने से राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को सोना 255 रुपये की तेजी के साथ 48,431 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले कारोबारी दिन में यह कीमती पीली धातु 48,176 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। इसके साथ ही दूसरी कीमती धातु चांदी के दाम में भी आज इजाफा देखने को मिला।
विज्ञापन
सोना-चांदी की कीमत
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मजबूत वैश्विक रुख और रुपये के कमजोर होने से राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को सोना 255 रुपये की तेजी के साथ 48,431 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले कारोबारी दिन में यह कीमती पीली धातु 48,176 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। इसके साथ ही दूसरी कीमती धातु चांदी के दाम में भी आज इजाफा देखने को मिला।
विज्ञापन
80 रुपये की बढ़ोतरी हुई चांदी में
चांदी की कीमत सोमवार को 80 रुपये की तेजी के साथ 64,793 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई, जो पिछले कारोबारी दिन में 64,713 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। सोमवार को शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले नौ पैसे की गिरावट के साथ 74.52 पर बंद हुआ।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय बाजार में ये रहा हाल
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना बढ़त के साथ 1,841 डॉलर प्रति औंस और चांदी सपाट 24.25 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटीज) तपन पटेल ने कहा कि सोने की कीमतों में मजबूती के साथ कॉमेक्स पर सोमवार को 0.32 फीसदी की तेजी के साथ 1,841 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार हुआ।
विज्ञापन