{"_id":"6241c0161647c03bc0758a1e","slug":"gold-price-drops-rs-351-silver-also-tumbles-rs-561-know-latest-rate-update-here-before-buying","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gold Silevr latest Rate: सोना 351 रुपये सस्ता हुआ, चांदी 561 रुपये फिसली, यहां जानें ताजा भाव","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Gold Silevr latest Rate: सोना 351 रुपये सस्ता हुआ, चांदी 561 रुपये फिसली, यहां जानें ताजा भाव
Mon, 28 Mar 2022 07:33 PM IST
दीपक चतुर्वेदी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीपक चतुर्वेदी
Updated Mon, 28 Mar 2022 07:33 PM IST
सार
Gold Silver Price Drop Today: सोमवार को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। राष्ट्रीय राजधानी में सोना 351 रुपये की गिरावट के साथ 51,452 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। वहीं चांदी का भाव 561 रुपये टूटकर 68,182 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया।
विज्ञापन
सोने-चांदी की कीमत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को सोना 351 रुपये की गिरावट के साथ 51,452 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ, जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कीमती धातु की कीमतों में गिरावट को दर्शाता है। बीते कारोबार सत्र में पीली धातु 51,803 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी।
विज्ञापन
चांदी की चमक पड़ी फीकी
सोने में गिरावट के साथ ही दूसरी कीमती धातु चांदी भी पिछले कारोबारी सत्र में 68,743 रुपये प्रति किलोग्राम के अपने बंद से गिरावट के साथ 68,182 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। चांदी के भाव में सोमवार को 561 रुपये की कमी आई है।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय बाजार का हाल
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरावट के साथ 1,933 डॉलर प्रति औंस और चांदी 25.10 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर रही। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा कि कॉमेक्स में सोने की हाजिर कीमत में सोमवार को एक फीसदी से ज्यादा की गिरावट के साथ कारोबार हुआ। इसके अलावा मजबूत डॉलर और अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में बढ़ोतरी का दबाव भी रहा।
विज्ञापन