फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   gold price aaj ka sone chandi ka bhav gold silver price today rupee vs dollar today

बुलियन बाजार: सोने में 150 रुपये की गिरावट; चांदी 850 रुपये लुढ़की, रुपया भी टूटा

Tue, 26 Sep 2023 05:35 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Tue, 26 Sep 2023 05:35 PM IST
सार

Gold Silver Price: दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना 150 रुपये टूटकर 59,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 60,050 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। इस दौरान चांदी भी 850 रुपये फिसलकर 74,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई।

विज्ञापन
gold price aaj ka sone chandi ka bhav gold silver price today rupee vs dollar today
सोना-चांदी की कीमत - फोटो : Social media

विस्तार

कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना 150 रुपये टूटकर 59,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 60,050 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। इस दौरान चांदी भी 850 रुपये फिसलकर 74,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना और चांदी दोनों गिरावट के साथ क्रमश: 1,912 डॉलर प्रति औंस और 23.05 डॉलर प्रति औंस पर चल रहे थे।

विज्ञापन

गोल्ड फ्यूचर के अक्तूबर कॉन्ट्रैक्ट में भी कमजोरी

एचडीएफसी सिक्योरिटीज में जिंसों के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा कि मुद्रास्फीति पर लगाम लगाने के लिए केंद्रीय बैंकों की ओर से ब्याज दरों को लंबे समय तक ऊंचा रखने की अटकलों के बीच अमेरिकी डॉलर और बॉन्ड प्रतिफल में मजबूत बढ़त से कॉमेक्स पर सोना दो सप्ताह के निचले स्तर पर आ गया। इस बीच, वायदा कारोबार में सोने का अक्टूबर अनुबंध 30 रुपये टूटकर 58,671 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। एमसीएक्स पर चांदी का दिसंबर अनुबंध 111 रुपये टूटकर 72,039 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया।

विज्ञापन

रुपया डॉलर के मुकाबले 14 पैसे कमजोर होकर 83.27 पर बंद हुआ 

प्रमुख विदेशी मुद्राओं की तुलना में डॉलर के मजबूत होने तथा विदेशी पूंजी की सतत निकासी से रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 14 पैसे टूटकर 83.27 (अस्थायी) पर बंद हुआ। मुद्रा कारोबारियों के अनुसार शेयर बाजार की कमजोर धारणा और कच्चे तेल की कीमतें 92 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर रहने से भी घरेलू मुद्रा पर दबाव रहा।अअंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया 83.19 रुपये प्रति डॉलर पर खुला और कारोबार के दौरान 83.17 रुपये प्रति डॉलर के उच्च स्तर और 83.27 रुपये प्रति डॉलर के निचले स्तर के बीच रहा। अंत में यह पिछले बंद भाव के मुकाबले 14 पैसे की गिरावट दर्शाता 83.27 (अस्थायी) पर बंद हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed