{"_id":"63a1984ab500c8051e705cab","slug":"gold-price-aaj-ka-sone-chandi-ka-bhav-gold-silver-price-today-december-20-2022","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gold Silver Price Today: सोना 38 रुपये मजबूत हुआ, चांदी में 328 रुपए की गिरावट दर्ज की गई","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Gold Silver Price Today: सोना 38 रुपये मजबूत हुआ, चांदी में 328 रुपए की गिरावट दर्ज की गई
Tue, 20 Dec 2022 04:41 PM IST
विवेक दास
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विवेक दास
Updated Tue, 20 Dec 2022 04:41 PM IST
सार
Gold Silver Price Today: मंगलवार को सोना 38 रुपये बढ़कर 54,740 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले कारोबार में सोना 54,702 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी हालांकि 328 रुपये घटकर 67,984 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई।
विज्ञापन
सोने-चांदी की कीमत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना 38 रुपये बढ़कर 54,740 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। पिछले कारोबार में सोना 54,702 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी हालांकि 328 रुपये घटकर 67,984 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई।
विज्ञापन
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के सीनियर वीपी कमोडिटी रिसर्च नवनीत दमानी ने कहा, "पहले सत्र में सोने की कीमत में गिरावट के बाद स्थिर कारोबार हुआ, क्योंकि अधिक दर में बढ़ोतरी की उम्मीद के साथ, बाजार के प्रतिभागी भी चीन में कोविड की स्थिति पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।"
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 1,794 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर कारोबार कर रहा था जबकि चांदी गिरावट के साथ 23.13 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के रिसर्च एनालिस्ट दिलीप परमार ने कहा, "एशियाई बाजारों में सोने की कीमतें स्थिर रहीं। कॉमेक्स स्पॉट गोल्ड की कीमतें 1,794 डॉलर प्रति औंस पर सपाट कारोबार कर रही हैं।"
विज्ञापन
वहीं एलकेपी सिक्योरिटीज के रिसर्च एनालिस्ट और वीपी जतीन त्रिवेदी ने कहा है कि पिछले दो सत्रों में सोने की कीमतों को 1770 डॉलर पर मजबूत समर्थन मिला। कॉमेक्स पर 1805 डॉलर से अधिक की तेजी के साथ मंगलवार दोपहर को एमसीएक्स गोल्ड 54800 रुपये से अधिक के लेवल पर पहुंच गया। ऐसा डॉलर इंडेक्स के 103.75 डॉलर से नीचे गिरने के कारण हुआ। आने वाले दिनों में एमसीएक्स पर सोने का भाव 54250 से 55250 के दायरे में आगे बढ़ता हुआ दिख सकता है।