{"_id":"65a6861af07f6c15cd0a1ef6","slug":"gold-price-aaj-ka-sone-chandi-ka-bhav-gold-silver-price-today-2024-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gold Silver Price Today: सोना 100 रुपये टूटा, चांदी 300 रुपये फिसली","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Gold Silver Price Today: सोना 100 रुपये टूटा, चांदी 300 रुपये फिसली
Tue, 16 Jan 2024 07:05 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Tue, 16 Jan 2024 07:05 PM IST
सार
Gold Silver Price Today: राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने का भाव 100 रुपये की गिरावट के साथ 63,450 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। इस दौरान चांदी की कीमत भी 300 रुपये के गिरावट के साथ 76,400 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई।
विज्ञापन
सोने-चांदी की कीमत
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने का भाव 100 रुपये की गिरावट के साथ 63,450 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
पिछले कारोबारी सत्र में सोना 63,550 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी 300 रुपये के गिरावट के साथ 76,400 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘दो दिन की बढ़त का सिलसिला टूटते हुए दिल्ली के बाजारों में सोने की हाजिर कीमतें 100 रुपये की गिरावट के साथ 63,450 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रही हैं।’’
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोना गिरावट के साथ 2,049 डॉलर प्रति औंस रह गया जबकि चांदी का भाव भी नुकसान के साथ 23.06 डॉलर प्रति औंस रहा। गांधी ने कहा कि डॉलर और अमेरिकी बॉन्ड प्रतिफल में सुधार के बाद मंगलवार को सोने की कीमतों में गिरावट आई।
विज्ञापन