फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   gold price aaj ka sone chandi ka bhav gold silver price today

Gold Silver Price Today: सोने में 230 रुपये की गिरावट, चांदी 400 रुपये फिसली

Wed, 03 Jan 2024 06:29 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Wed, 03 Jan 2024 06:29 PM IST
सार

Gold Silver Price Today: दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 230 रुपये टूटकर 63,970 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। इस दौरान चांदी भी 400 रुपये टूटकर 78,400 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई

विज्ञापन
gold price aaj ka sone chandi ka bhav gold silver price today
सोने-चांदी की कीमत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विदेशी बाजारों में गिरावट के रुख के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 230 रुपये टूटकर 63,970 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 64,200 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। इस दौरान चांदी भी 400 रुपये टूटकर 78,400 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई, जबकि पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 78,800 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बंद हुई थी।

विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना और चांदी गिरावट के साथ क्रमश: 2,059 डॉलर प्रति औंस और 23.60 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार करते दिखे। एचडीएफसी सिक्योरिटीज में जिंसों के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा कि डॉलर सूचकांक में मजबूती और अमेरिकी ट्रेजरी प्रतिफल में तेज वृद्धि के बाद सोने की कीमतों पर दबाव रहा। कॉमेक्स पर सोने का हाजिर भाव 14 डॉलर की गिरावट के साथ 2,059 डॉलर प्रति औंस रह गया। 
विज्ञापन


गांधी ने कहा कि फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (एफओएमसी) की दिसंबर की बैठक के ब्योरे और बुधवार को जारी होने वाले अमेरिकी नौकरियों के आंकड़ों से पहले कारोबारी आक्रामक दांव लगाने से बच सकते हैं, ताकि फेड की मौद्रिक नीति ब्याज दर के दृष्टिकोण पर अधिक स्पष्टता आ सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed