{"_id":"65818956106e68db94069fa8","slug":"gold-price-aaj-ka-sone-chandi-ka-bhav-gold-silver-price-today-2023-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gold Silver Price Today: सोना 50 रुपये उछला, चांदी 250 रुपये फिसली","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Gold Silver Price Today: सोना 50 रुपये उछला, चांदी 250 रुपये फिसली
Tue, 19 Dec 2023 05:45 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Tue, 19 Dec 2023 05:45 PM IST
सार
Gold Silver Price Today: दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने का भाव 50 रुपये की तेजी के साथ 62,800 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इस दौरान चांदी की कीमतें 250 रुपये की गिरावट के साथ 77,700 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई।
विज्ञापन
सोने-चांदी की कीमत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वैश्विक स्तर पर बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में तेजी के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने का भाव 50 रुपये की तेजी के साथ 62,800 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 62,750 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
विज्ञापन
हालांकि, चांदी की कीमतें इस दौरान दौरान 250 रुपये की गिरावट के साथ 77,700 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई, जबकि पिछले बंद भाव में यह 77,950 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।
विज्ञापन
एचडीएफसी सिक्युरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा कि दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने की कीमत में मामूली तेजी आई और यह पिछले भाव के मुकाबले 50 रुपये की तेजी के साथ 62,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।
विज्ञापन
वायदा कारोबार में एमसीएक्स पर सोने का फरवरी अनुबंध 84 रुपये की गिरावट के साथ 62,207 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। हालांकि, चांदी के मार्च अनुबंध की कीमत 172 रुपये की तेजी के साथ 74,582 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। विदेशी बाजारों में सोना तेजी के साथ 2,026 डॉलर प्रति औंस हो गया जबकि चांदी गिरावट के साथ 23.88 डॉलर प्रति औंस रह गई।