{"_id":"653116bc16979f2cff05fb5b","slug":"gold-price-aaj-ka-sone-chandi-ka-bhav-gold-silver-price-today-2023-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gold Silver Price Today: सोने में 250 रुपये का उछाल, चांदी की कीमत 500 रुपये कमजोर हुई","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Gold Silver Price Today: सोने में 250 रुपये का उछाल, चांदी की कीमत 500 रुपये कमजोर हुई
Thu, 19 Oct 2023 05:15 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Thu, 19 Oct 2023 05:15 PM IST
सार
Gold Silver Price Today: दिल्ली सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोना 250 रुपये की तेजी के साथ 60,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 60,650 रुपये प्रति 10 ग्राम पर के भाव पर बंद हुआ था। हालांकि, इस दौरान चांदी की कीमत 500 रुपये की गिरावट के साथ 74,200 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई।
विज्ञापन
सोने-चांदी की कीमत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वैश्विक स्तर पर बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में तेजी के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोना 250 रुपये की तेजी के साथ 60,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 60,650 रुपये प्रति 10 ग्राम पर के भाव पर बंद हुआ था।
हालांकि, इस दौरान चांदी की कीमत 500 रुपये की गिरावट के साथ 74,200 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना लाभ के साथ 1,952 डॉलर प्रति औंस हो गया जबकि चांदी गिरावट के साथ 22.94 डॉलर प्रति औंस रह गई।
पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव से बहुमूल्य धातुओं में तेजी को बल मिला है।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज में जिंसों के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा, ''कारोबारियों को अब अमेरिका के वृहद आर्थिक आंकड़ों तथा फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पॉवेल के गुरुवार को होने वाले भाषण का इंतजार है।"