{"_id":"646cb4455a0ce1296a0b4f93","slug":"gold-price-aaj-ka-sone-chandi-ka-bhav-gold-silver-price-today-2023-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gold Silver Price Today: सोना 350 रुपये लुढ़का, चांदी 660 रुपये कमजोर हुई","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Gold Silver Price Today: सोना 350 रुपये लुढ़का, चांदी 660 रुपये कमजोर हुई
Tue, 23 May 2023 06:10 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Tue, 23 May 2023 06:10 PM IST
सार
Gold Silver Price Today: दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने का भाव 350 रुपये की गिरावट के साथ 60,170 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 60,520 रुपये के भाव पर बंद हुआ था। चांदी भी इस दौरान 660 रुपये टूटकर 72,880 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई।
विज्ञापन
सोना-चांदी की कीमत
- फोटो : Social media
विस्तार
वैश्विक स्तर पर बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में गिरावट के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने का भाव 350 रुपये की गिरावट के साथ 60,170 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 60,520 रुपये के भाव पर बंद हुआ था। चांदी भी इस दौरान 660 रुपये टूटकर 72,880 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई।
विज्ञापन
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा, ''दिल्ली के बाजार में सोने का हाजिर भाव 350 रुपये की गिरावट के साथ 60,170 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। विदेशी बाजारों में सोना और चांदी गिरावट के साथ क्रमश: 1,957 डॉलर प्रति औंस और 23.32 डॉलर प्रति औंस पर चल रहे थे। एशियाई कारोबारी घंटों में मंगलवार को सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन