फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Gold Price Aaj Ka Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news Gold and Silver Price Today

Gold Silver Price: सोना 640 रुपये गिरकर 1,29,460 रुपये प्रति 10 ग्राम पर, चांदी की कीमतों में क्या बदलाव जानें

Thu, 27 Nov 2025 07:45 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Thu, 27 Nov 2025 07:45 PM IST
सार

Gold Silver Price: अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार गुरुवार को सोने की कीमत 640 रुपये की गिरावट के साथ 1,29,460 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 640 रुपये घटकर 1,28,860 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) रह गया। आइए इस बारे में विस्तार से जानें।

विज्ञापन
Gold Price Aaj Ka Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news Gold and Silver Price Today
सोने-चांदी का भाव - फोटो : PTI

विस्तार

वैश्विक बाजार में कमजोर रुख और स्टॉकिस्टों और खुदरा विक्रेताओं की कमजोर खरीदारी के कारण दिल्ली में गुरुवार को सोने की कीमतों में गिरावट दिखी। हालांकि चांदी के भाव 5100 रुपये तक चढ़ गए।अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार गुरुवार को सोने की कीमत 640 रुपये की गिरावट के साथ 1,29,460 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 640 रुपये घटकर 1,28,860 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) रह गया।

विज्ञापन


एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटीज) सौमिल गांधी ने कहा, "गुरुवार को सीमित दायरे में कारोबार के दौरान सोने में गिरावट दर्ज की गई। संभावित रूस-यूक्रेन शांति समझौते की दिशा में प्रगति से भू-राजनीतिक तनाव कम होने से भू-राजनीतिक जोखिम कम हुआ, इससे सोने में मुनाफावसूली को बढ़ावा मिला।"
विज्ञापन


हालांकि, एसोसिएशन के अनुसार चांदी की कीमत 5,100 रुपये बढ़कर 1,68,200 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) हो गई, जो लगातार तीसरे सत्र में इसकी बढ़त को दर्शाता है। पिछले तीन सत्रों में यह सफेद धातु 13,200 रुपये तक बढ़ चुकी है, जबकि सोमवार को यह 1,55,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर थी। वहीं, वैश्विक स्तर पर सोना हाजिर 5.60 डॉलर या 0.13 प्रतिशत गिरकर 4,158.38 डॉलर प्रति औंस पर आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांधी के अनुसार बाजार के सहभागी भाव पर अब आगे के दिशा-निर्देश प्रदान करने के लिए नए संकेतों का इंतजार कर रहे हैं।अमेरिका में त्योहारी मौसम के कारण भी कीमतों में सुस्ती है। गुरुवार को थैंक्सगिविंग की छुट्टी के कारण अमेरिकी बाजार बंद रहने के कारण कारोबार की मात्रा धीमी रहने की उम्मीद है। विदेशी कारोबार में हाजिर चांदी मामूली बढ़त के साथ 53.39 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी। चांदी में नई मजबूती दिख रही है और तेजी का रुख लौट रहा है, इसे चीन से आपूर्ति संबंधी नई चिंताओं का समर्थन मिल रहा है।


गांधी ने कहा, "चीन में चांदी का भंडार एक दशक में अपने सबसे निचले स्तर पर आ जाने के बाद वैश्विक चांदी बाजार पर नया दबाव आ रहा है, क्योंकि आपूर्ति में कमी को दूर करने के लिए हाल ही में बड़ी मात्रा में चांदी लंदन भेजी गई है, इससे कीमतें रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई हैं।" उन्होंने कहा, "शंघाई फ्यूचर्स एक्सचेंज से जुड़े गोदामों में स्टॉक अब 2015 के बाद से अपने सबसे निचले स्तर पर आ गया है।"

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed