फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Gold Price Aaj Ka Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news Gold and Silver Price Today

Gold Silver Price: सोना ₹3200 की तेजी के साथ 1.34 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर, जानें चांदी का भाव

Fri, 17 Oct 2025 07:45 PM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रिया दुबे Updated Fri, 17 Oct 2025 07:45 PM IST
सार

Gold Silver Price: त्योहारों में मजबूत मांग के चलते सोने की कीमत 3,200 रुपये की तेजी के साथ 1,34,800 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गई। वहीं चांदी 7,000 रुपये गिरकर 1,77,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) पर आ गई।

विज्ञापन
Gold Price Aaj Ka Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news Gold and Silver Price Today
Dhanteras 2025 - फोटो : धनतेरस 2025

विस्तार

धनतेरस से पहले आभूषण विक्रेताओं और खुदरा विक्रेताओं की मजबूत त्योहारी खरीदारी के कारण सोने की कीमत में उछाल देखने को मिला। राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को सोने की कीमत 3,200 रुपये की तेजी के साथ 1,34,800 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गई। 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत भी 3,200 रुपए की तेजी के साथ 1,34,200 रुपए प्रति 10 ग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गई। वहीं चांदी 7,000 रुपये गिरकर 1,77,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) पर आ गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने इसकी पुष्टि की है। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Russian Oil: 'ट्रंप का दावा और भारत का इनकार', आखिर रूस से कितना तेल खरीद रहे हम? जानिए आंकड़े क्या कह रहे
विज्ञापन


व्यापारियों ने कहा कि त्योहारी सीजन में ज्यादा बिक्री की उम्मीद में स्टॉकिस्टों द्वारा नए सौदे करने से खरीदारी में तेजी आई। हिंदू परंपरा में कीमती धातुओं की खरीदारी के लिए शुभ दिन माने जाने वाले धनतेरस का त्यौहार शनिवार को मनाया जाएगा, जिसके बाद सोमवार को दिवाली होगी। मौसमी मांग के अलावा, निवेशकों और केंद्रीय बैंकों द्वारा सुरक्षित निवेश के लिए की गई खरीदारी से कीमतों को और समर्थन मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन कारणों से मिला सोने को समर्थन

एलकेपी सिक्योरिटीज के वाइस प्रेसिडेंट रिसर्च एनालिस्ट (कमोडिटी एंड करेंसी) जतीन त्रिवेदी ने कहा कि अमेरिकी सरकार के चालू बंद व डॉलर सूचकांक के 99 से नीचे रहने से सोने में मजबूत बढ़त के साथ तेजी का सिलसिला जारी रहा। इससे सुरक्षित निवेश के लिए सोने में निवेश को समर्थन मिला।


उन्होंने कहा कि अमेरिकी अर्थव्यवस्था में निरंतर अनिश्चितता और डेटा जारी होने में देरी के कारण निवेशक रक्षात्मक परिसंपत्ति के रूप में सोने की ओर आकर्षित हो रहे हैं। तेजी की गति बरकरार रहने के साथ, जब तक जोखिम की धारणा कमजोर बनी रहेगी, सोने के भाव ऊंचे बने रहने की संभावना है।

वैश्विक बाजारों में गिरे सोने-चांदी के दाम

वैश्विक बाजारों में शुक्रवार को सोना 22.39 डॉलर या 0.52 प्रतिशत की गिरावट के साथ 4,303.73 डॉलर प्रति औंस रह गया, जबकि पिछले सत्र में यह 4,379.29 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गया था। हाजिर चांदी, जो कुछ समय के लिए 54.48 डॉलर प्रति औंस के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गई थी, बाद में 1.32 प्रतिशत गिरकर 53.43 डॉलर प्रति औंस पर आ गई।

क्या है विशेषज्ञों की राय?

एस्पेक्ट बुलियन एंड रिफाइनरी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी दर्शन देसाई ने कहा, "आगे की ओर देखें तो भू-राजनीतिक तनाव, विशेष रूप से अमेरिका-चीन व्यापार मुद्दे और ऋण बाजार की चिंताएं, देखने लायक प्रमुख कारक बने रहेंगे, खासकर सोने की कीमतों में हाल ही में हुई तेज वृद्धि के बाद।"

ये भी पढ़ें: Q2: दूसरी तिमाही में रिलायंस का मुनाफा-राजस्व 10 फीसदी बढ़ा, रिलायंस रिटेल व जियो के परिणाम क्या कह रहे? जानें



विश्लेषकों का कहना है कि वैश्विक कीमतों में मामूली गिरावट हाल की तेजी के बाद एक अल्पकालिक समायोजन हो सकती है। उन्होंने आगे कहा कि गिरावट के बावजूद, अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा मौद्रिक नीति में ढील की उम्मीदों, भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं और केंद्रीय बैंक की खरीदारी के चलते सोने के प्रति समग्र रुझान सकारात्मक बना हुआ है।

कमोडिटी बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, लंबे समय से चल रहा अमेरिका-चीन व्यापार गतिरोध कीमती धातु की तेजी के पीछे एक प्रमुख चालक बना हुआ है, क्योंकि व्यापार तनाव वैश्विक विकास संभावनाओं पर छाया डाल रहा है।

एक विशेषज्ञ ने कहा, "संयुक्त राज्य अमेरिका में क्षेत्रीय बैंकिंग संकट की सुर्खियों ने निवेशकों का ध्यान खींचा और जोखिम से बचने की प्रवृत्ति को बढ़ावा दिया, व अमेरिकी सरकार के चालू बंद ने बाजार की धारणा को और अधिक कमजोर कर दिया।"

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed