फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Reliance Industries Limited Reliance Retail Reliance Jio Second Quarter Results News and Updates

Q2: दूसरी तिमाही में रिलायंस का मुनाफा-राजस्व 10 फीसदी बढ़ा, रिलायंस रिटेल व जियो के परिणाम क्या कह रहे? जानें

Fri, 17 Oct 2025 08:09 PM IST
कुमार विवेक डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Fri, 17 Oct 2025 08:09 PM IST
सार

Reliance Q2 Results: मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज ने शुक्रवार को बताया कि दूसरी तिमाही में उसका समेकित शुद्ध लाभ सालाना आधार पर करीब 10% बढ़कर 18,165 करोड़ रुपये हो गया। पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी का शुद्ध मुनाफा 16,563 करोड़ रुपये हो गया था। आइए विस्तार से जानें रिलायंस के नतीजों में क्या है।

विज्ञापन
Reliance Industries Limited Reliance Retail Reliance Jio Second Quarter Results News and Updates
रिलायंस के नतीजे जारी - फोटो : Social Media

विस्तार

तेल से लेकर टेलीकॉम तक का कारोबार करने वाली दिग्गज कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने शुक्रवार को दूसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए। जुलाई-सितंबर तिमाही में कंपनी का शुद्ध मुनाफा 9.67 फीसदी बढ़कर 18,165 करोड़ रुपये हो गया। 

विज्ञापन


मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज ने शुक्रवार को बताया कि दूसरी तिमाही में उसका समेकित शुद्ध लाभ सालाना आधार पर करीब 10% बढ़कर 18,165 करोड़ रुपये हो गया। पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी का शुद्ध मुनाफा 16,563 करोड़ रुपये हो गया था।  
विज्ञापन


सितंबर तिमाही में कंपनी का परिचालन राजस्व 9.94 फीसदी बढ़कर ₹2,58,898 करोड़ हो गया।  पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में यह ₹2,35,481 करोड़ था। रिलायंस के शेयरों में शुक्रवार को 1.35 फीसदी की तेजी दिखी यह 1416.95 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बंद हुआ। कंपनी ने बाजार बंद होने के बाद नतीजे जारी किए। कंपनी का मार्केट कैप शुक्रवार को बढ़कर 19.17 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी ने कहा, "रिलायंस ने वित्त वर्ष 2026 की दूसरी तिमाही में शानदार प्रदर्शन किया, जिसका श्रेय O2C, जियो और खुदरा कारोबार के मजबूत योगदान को जाता है। समेकित EBITDA में साल-दर-साल आधार पर 14.6% की वृद्धि दर्ज की गई। यह चुस्त व्यावसायिक संचालन, घरेलू पोर्टफोलियो और भारतीय अर्थव्यवस्था में संरचनात्मक वृद्धि को दर्शाता है।"

रिलायंस रिटेल के मुनाफे में 22 फीसदी की वृद्धि

रिलायंस रिटेल ने शुक्रवार को दूसरी तिमाही में अपने शुद्ध लाभ में सालाना आधार पर 22% की वृद्धि हासिल की और यह 3,457 करोड़ रुपये रहा। राजस्व साल-दर-साल 19% बढ़कर 79,128 करोड़ रुपये हो गया। निवेश आय सहित, EBITDA 6,816 करोड़ रुपये रहा, जबकि मार्जिन 8.6% पर स्थिर रहा।

रिलायंस जियो का मुनाफा 13 फीसदी बढ़ा

रिलायंस जियो ने शुक्रवार को बताया कि दूसरी तिमाही में उसका शुद्ध लाभ साल-दर-साल 13% बढ़कर 7,379 करोड़ रुपये हो गया। राजस्व साल-दर-साल 15% बढ़कर 36,332 करोड़ रुपये हो गया। EBITDA साल-दर-साल 18% बढ़कर 18,757 करोड़ रुपये हो गया, जबकि मार्जिन 140 आधार अंकों की वृद्धि के साथ 51.6% हो गया। वित्तीय परिणामों बेहतर लागत दक्षता और उपयोगकर्ता आधार में उच्च जुड़ाव स्तर को दर्शाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed