फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Gold Price Aaj Ka Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news Gold and Silver Price Today

Gold Silver Price: चांदी ने ₹1900 उछाल के साथ तोड़े सभी रिकॉर्ड, सोने में 330 रुपये की तेजी, जानें आज का भाव

Fri, 26 Sep 2025 05:37 PM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रिया दुबे Updated Fri, 26 Sep 2025 05:37 PM IST
सार

Gold Silver Price: त्योहारी सीजन के दौरान भारी मांग के बीच चांदी की कीमत 1,900 रुपये की तेजी के साथ 1,41,900 रुपये प्रति किलोग्राम के नए उच्च स्तर पर पहुंच गई। वहीं सोना 330 रुपये बढ़कर 1,17,700 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) हो गया।

विज्ञापन
Gold Price Aaj Ka Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news Gold and Silver Price Today
सोने चांदी का भाव - फोटो : PTI

विस्तार

त्योहारी सीजन के दौरान स्टॉकिस्टों की भारी मांग के बीच सोने-चांदी की कीमतों में उछाल देखने को मिला। शुक्रवार को राजधानी दिल्ली में चांदी की कीमत 1,900 रुपये की तेजी के साथ 1,41,900 रुपये प्रति किलोग्राम के नए उच्च स्तर पर पहुंच गई। वहीं 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 330 रुपये बढ़कर 1,17,700 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) हो गया। 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 400 रुपए बढ़कर 1,17,100 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने इसकी पुष्टि की है। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: ESIC: ईएसआईसी से जुलाई में जुड़े 20.36 लाख नए कर्मचारी, आधे से अधिक 25 वर्ष से कम उम्र के
विज्ञापन


एसोसिएशन के अनुसार, मजबूत त्योहारी मांग और भौतिक बाजार में निवेशकों की मजबूत रुचि के कारण चांदी, जो गुरुवार को 1,40,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी, ने अपना रिकॉर्ड तोड़ने का सिलसिला जारी रखा।

विज्ञापन
विज्ञापन

वैश्विक बाजार में गिरी सोने-चांदी का भाव

हालांकि, वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में गिरावट दर्ज की गई। हाजिर सोना 0.12 प्रतिशत गिरकर 3,744.75 डॉलर प्रति औंस रह गया, जबकि चांदी 0.35 प्रतिशत गिरकर 45.03 डॉलर प्रति औंस रह गई। व्यापारियों ने कहा कि लगातार घरेलू मांग और त्योहारी खरीदारी की गति ने कमजोर वैश्विक संकेतों को संतुलित कर दिया है। इससे स्थानीय बाजारों में सर्राफा कीमतों में तेजी बनी हुई है।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed