फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Gold Price Aaj Ka Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news Gold and Silver Price Today

Gold Silver Price: सोना ₹2100 बढ़कर ₹103670 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए शिखर पर, चांदी ₹1000 रुपये मजबूत हुई

Fri, 29 Aug 2025 07:29 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Fri, 29 Aug 2025 07:29 PM IST
सार

Gold Silver Price: स्टॉकिस्टों की लगातार खरीदारी और रुपये में गिरावट के कारण शुक्रवार को दिल्ली में सोने की कीमत 2,100 रुपये की तेजी के साथ 1,03,670 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गई।

विज्ञापन
Gold Price Aaj Ka Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news Gold and Silver Price Today
सोने-चांदी का भाव - फोटो : amarujala.com

विस्तार

स्टॉकिस्टों की लगातार खरीदारी और रुपये में गिरावट के कारण शुक्रवार को दिल्ली में सोने की कीमत 2,100 रुपये की तेजी के साथ 1,03,670 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने इसकी पुष्टि की है। 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना गुरुवार को 1,01,570 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

विज्ञापन


99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत भी शुक्रवार को 2,100 रुपए की तेजी के साथ 1,03,100 रुपए प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) के नए हाई पहुंच गई। इसकी कीमतों में लगातार चौथे कारोबारी सत्र में तेजी दिखी। एक दिन पहले यह सोना 1,01,000 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
विज्ञापन


99.9 और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने ने 8 अगस्त को क्रमशः 1,03,420 रुपये और 1,03,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के अपने सर्वकालिक उच्चतम स्तर को छुआ था। तब इनकी कीमतों में 800 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी हुई थी। इससे पहले 7 अगस्त को सोने की कीमतों में 3,600 रुपये प्रति 10 ग्राम की भारी बढ़ोतरी हुई थी। कमजोर रुपये और विदेशी बाजार में सकारात्मक रुख के कारण घरेलू बाजार में सोने में तेजी दिखी और यह नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटीज) सौमिल गांधी ने कहा, "भारतीय रुपया अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया है, जिससे देश के सकल घरेलू उत्पाद पर 50 प्रतिशत अमेरिकी टैरिफ के प्रभाव को लेकर चिंता बढ़ गई है।"

शुक्रवार को रुपया पहली बार 88 के स्तर को पार कर गया और अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 88.19 (अनंतिम) के सर्वकालिक निम्न स्तर पर बंद हुआ। भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच रुपये में 61 पैसे की गिरावट दिखी। सप्ताह के दौरान सोने की कीमतों में 3,300 रुपये या 3.29 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

चांदी की कीमतो में दिखी 1000 रुपये की नरमी

इस बीच, शुक्रवार को चांदी की कीमतें अपने सर्वकालिक उच्चतम स्तर से 1,000 रुपये घटकर 1,19,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) रह गईं। गुरुवार को चांदी की कीमत 1,20,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। वायदा कारोबार में मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर अक्टूबर डिलीवरी के लिए सबसे अधिक कारोबार वाला सोना अनुबंध 713 रुपये या 0.70 प्रतिशत बढ़कर 1,02,813 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए उच्च स्तर पर पहुंच गया।

इसके बाद दिसंबर डिलीवरी के लिए बहुमूल्य धातु की कीमत 702 रुपये या 0.68 प्रतिशत बढ़कर 1,03,849 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गई। इस महीने की शुरुआत में थोड़ी गिरावट के बाद सोना अब शुक्रवार को बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। चांदी अपने सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गई है। यह स्पष्ट रूप से हाल के सप्ताहों में सफेद धातु के लगातार बेहतर प्रदर्शन को दर्शाता है।

वैश्विक बाजार में अनिश्चितता के कारण सर्राफा बाजार में तेजी

ब्रोकरेज फर्म ट्रेडजिनी के मुख्य परिचालन अधिकारी त्रिवेश डी ने कहा, "फेड गवर्नर की संभावित बर्खास्तगी और भारतीय उत्पादों पर भारी टैरिफ की घोषणा के कारण बढ़ी राजनीतिक अनिश्चितता के कारण सुरक्षित निवेश के लिए खरीदारी बढ़ी और इससे सर्राफा बाजार की कीमतों में तेजी आई।" इसके अलावा, सितंबर डिलीवरी के लिए सबसे अधिक कारोबार वाला चांदी वायदा अनुबंध 651 रुपये बढ़कर 1,17,825 रुपये प्रति किलोग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया।

एमसीएक्स पर दिसंबर अनुबंध के लिए सफेद धातु वायदा भी 641 रुपये या 0.54 प्रतिशत बढ़कर 1,19,285 रुपये प्रति किलोग्राम के नए शिखर पर पहुंच गया। त्रिवेश डी ने कहा, "चाँदी की औद्योगिक माँग इसे और भी बेहतर बनाती है, लेकिन अनिश्चितता के विरुद्ध सोना अभी भी एक अच्छा बचाव है। पिछले पांच वर्षों में, दोनों धातुओं ने हर साल नए रिकॉर्ड बनाए हैं।" विदेशी बाजारों में न्यूयॉर्क में सोना 3,407.39 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर रहा।

ऑग्मोंट की शोध प्रमुख रेनिशा चैनानी ने कहा, "फेडरल रिजर्व पर राजनीतिक दबाव के कारण ब्याज दरों में कटौती में तेजी आने की आशंका के कारण सुरक्षित निवेश की मांग के बाद सोने की कीमतों में तेजी आई।" हाजिर चांदी 0.52 प्रतिशत गिरकर 38.84 डॉलर प्रति औंस पर आ गई।



त्रिवेश डी ने आगे कहा, "चांदी वर्तमान में 39.60 डॉलर प्रति औंस के प्रतिरोध के पास कारोबार कर रही है, और यदि यह स्तर टूट जाता है, तो यह 44 डॉलर प्रति औंस की ओर बढ़ सकती है। इसका मतलब है कि कि वर्तमान स्तर से इसमें 12 प्रतिशत की वृद्धि होगी।"

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed