{"_id":"6874ff851d95eee96b045d69","slug":"gold-price-aaj-ka-sone-aur-chandi-ka-bhav-gold-and-silver-price-news-gold-and-silver-price-today-2025-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gold Silver Price: चांदी 5000 रुपये उछलकर नए रिकॉर्ड स्तर पर, जानें क्या है सोने का भाव","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Gold Silver Price: चांदी 5000 रुपये उछलकर नए रिकॉर्ड स्तर पर, जानें क्या है सोने का भाव
Mon, 14 Jul 2025 06:30 PM IST
रिया दुबे
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रिया दुबे
Updated Mon, 14 Jul 2025 06:30 PM IST
सार
सोमवार को चांदी ने अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। चांदी की कीमत 5,000 रुपये की तेजी के साथ 1,15,000 रुपये प्रति किलोग्राम के नए उच्च स्तर पर पहुंच गई। वहीं वहीं सोने का भाव 200 रुपये बढ़कर 99,570 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।
विज्ञापन
चांदी ने छुआ नया रिकॉर्ड
- फोटो : PTI
विस्तार
अमेरिकी टैरिफ अनिश्चितताओं के बीच अमेरिकी डॉलर में कमजोरी के बाद निवेशकों का ध्यान सुरक्षित निवेश की तरह आकर्षित रहा। सोमावार को राजधानी दिल्ली में चांदी की कीमत 5,000 रुपये की तेजी के साथ 1,15,000 रुपये प्रति किलोग्राम के नए उच्च स्तर पर पहुंच गई। शनिवार को सफेद धातु 4,500 रुपये की तेजी के साथ 1,10,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गई थी।
विज्ञापन
वहीं सोना 200 रुपये बढ़कर 99,570 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव भी 200 रुपये बढ़कर 99,000 रुपए प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) हो गया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: GIFT City: गिफ्ट सिटी में निवेश के लिए IFSCA का ताइवान को आमंत्रण, भारत-ताइवान साझेदारी पर दिया जोर
विज्ञापन
इसके अलावा, कमोडिटी एक्सचेंज में चांदी वायदा 2,135 रुपये या 1.88 प्रतिशत बढ़कर 1,15,136 रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। इस बीच, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर अगस्त डिलीवरी के लिए सबसे अधिक कारोबार वाला सोना अनुबंध 518 रुपये या 0.53 प्रतिशत बढ़कर 98,336 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।
चांदी 14 वर्षों के उच्चतम स्तर पर पहुंची
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा कि चांदी की कीमतें बढ़ रही हैं। चांदी अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगभग 14 वर्षों के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई हैं। यह तेजी सोने के विकल्प के प्रति निवेशकों की रुचि में बदलाव के कारण है।
टैरिफ अनिश्चितता ने सोने को सहारा दिया
एलकेपी सिक्योरिटीज के वाइस प्रेसिडेंट रिसर्च एनालिस्ट जतीन त्रिवेदी ने कहा कि वैश्विक टैरिफ तनाव के फिर से बढ़ने से सोने की कीमतों में सकारात्मक रुख देखा गया। इससे कीमतों में मजबूती का रुख बना हुआ है। अमेरिका द्वारा यूरोपीय संघ, कनाडा और मैक्सिको सहित अपने व्यापारिक साझेदारों पर अतिरिक्त टैरिफ लगाने और डॉलर इंडेक्स में व्यापक कमजोरी के कारण सोना एक पसंदीदा सुरक्षित निवेश बन गया है।
सोना सर्वकालिक उच्च स्तर पर बढ़ेन को तैयार है
अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर 1.71 प्रतिशत बढ़कर 39.02 डॉलर प्रति औंस हो गई। वैश्विक बाजारों में हाजिर सोना मामूली बढ़त के साथ 3,371.14 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। जेएम फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड में ईबीजी - कमोडिटी एवं करेंसी रिसर्च के उपाध्यक्ष प्रणव मेर ने कहा कि सोने में फिर से तेजी आई है और कीमतें अपने सर्वकालिक उच्च स्तर की ओर बढ़ने के लिए तैयार हैं। इसे टैरिफ संबंधी अनिश्चितता बढ़ने, रूस-यूक्रेन युद्ध में वृद्धि की संभावना और ईटीएफ निवेशकों और केंद्रीय बैंकों की विविधीकरण की बढ़ती मांग से समर्थन मिल रहा है।
निवेशकों को है इनका इंतजार
मेर ने कहा कि सप्ताह के दौरान बाजार प्रतिभागी अमेरिका, ब्रिटेन यूरोप क्षेत्र सहित प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं से आने वाले मुद्रास्फीति के आंकड़ों, खुदरा बिक्री और अमेरिका से उपभोक्ता भावनाओं पर बारीकी से नजर रखेंगे, जिससे सर्राफा कीमतों को और दिशा मिलेगी।
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन