फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Gold Price Aaj Ka Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news Gold and Silver Price Today

Gold Silver Price: पश्चिम एशिया में तनाव से सोने में गिरावट का सिलसिला शुरू, चांदी 105200 रुपये पर स्थिर

Mon, 23 Jun 2025 04:53 PM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रिया दुबे Updated Mon, 23 Jun 2025 04:53 PM IST
सार

पश्चिम एशिया के बढ़ते तनाव ने बाजारों में सोने को कमजोर किया है। सोमवार को सोने का भाव 160 रुपये घटकर 99,800 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। वहीं चांदी 1,05,200 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) पर स्थिर रही। 

विज्ञापन
Gold Price Aaj Ka Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news Gold and Silver Price Today
सोना-चांदी का भाव - फोटो : पीटीआई

विस्तार

आभूषण विक्रेताओं और स्टॉकिस्टों की लगातार बिकवाली के बीच सोमवार को राजधानी दिल्ली सोने की कीमत में गिरावट आई। सोने का भाव 160 रुपये घटकर 99,800 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 150 रुपए घटकर 99,100 रुपए प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) रह गया। वहीं चांदी का भाव 1,05,200 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) पर स्थिर रहा। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने इसकी पुष्टि की है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Fitch: FY2025 के मजबूत वित्तीय प्रदर्शन से बैंकों के स्टैंडअलोन क्रेडिट प्रोफाइल को मिली मदद, फिच का दावा

विज्ञापन

निवेशकों को है ईरान की प्रतिक्रिया का इंतजार 

वैश्विक मोर्चे पर, हाजिर सोना मामूली गिरावट के साथ 3,365.40 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। कोटक सिक्योरिटीज की कमोडिटी रिसर्च की एवीपी कायनात चैनवाला ने कहा कि सोने की कीमत सोमवार को कुछ समय के लिए बढ़कर 3,413.80 डॉलर प्रति औंस हो गई थी, लेकिन उसके बाद इसमें गिरावट आई है। निवेशक तेहरान पर हवाई हमलों में अमेरिका की भागीदारी के बाद ईरान की प्रतिक्रिया का इंतजार कर रहे हैं। चैनवाला ने कहा कि निवेशक प्रमुख आर्थिक घटनाओं की प्रतीक्षा करेंगे। इनमें अमेरिकी फेडरल बैंक के चेयरमैन जेरोम पॉवेल की कांग्रेस संबंधी गवाही, अमेरिकी जीडीपी डेटा और कोर व्यक्तिगत उपभोग व्यय (पीसीई) मुद्रास्फीति के आंकड़े शामिल हैं। यह फेडरल रिजर्व के मिले-जुले संदेश के बीच मौद्रिक नीति की दिशा के बारे में नए संकेत दे सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

फ्लैश पीएमआई का पड़ेगा असर 

कमोडिटी बाजार विशेषज्ञों ने कहा कि अमेरिका और ब्रिटेन सहित प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं से फ्लैश पीएमआई आंकड़े जारी होने से वैश्विक आर्थिक स्वास्थ्य की स्थिति के बारे में नए संकेत मिलने की उम्मीद है। पीएमआई यानी खरीद प्रबंधक सूचकांक, यह एक आर्थिक सूचकांक है जो विनिर्माण और सेवा क्षेत्र की गतिविधियों को मापता है। फ्लैश पीएमआई वह रिपोर्ट होती है, जो महीने के अंत से कुछ दिन पहले जारी कर दी जाती है। 

आरबीआई की गोल्ड ऋण नीति ने घरेलू स्वर्ण मुद्रीकरण को सहारा दिया 

एमके ग्लोबल फाइनेंशियल सर्विसेज की शोध विश्लेषक  रिया सिंह के अनुसार जून में अब तक सोने की घरेलू कीमतों में 4 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। हालांकि कमजोर  मांग के कारण वैश्विक कीमतों में कमी आ रही है। त्योहारी खरीदारी में सुस्ती के बावजूद, बार और सिक्कों, खास तौर पर 10 ग्राम के सिक्कों की निवेश मांग मजबूत बनी हुई है। यह मुद्रास्फीति की आशंकाओं, ऋण-संबंधी मुद्रीकरण और कम निर्माण लागत के कारण है। उन्होंने कहा कि आरबीआई की ओर से सोने के बदले ऋण के लिए मानदंडों में ढील दिए जाने के फैसले से घरेलू स्वर्ण मुद्रीकरण को और बढ़ावा मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed