फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Gold Price Aaj Ka Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news Gold and Silver

Gold Silver Price: सोना चांदी में गिरावट का दौर जारी; सोना 200 रुपये सस्ता, चांदी भी फिसली

Mon, 30 Jun 2025 06:06 PM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रिया दुबे Updated Mon, 30 Jun 2025 06:06 PM IST
सार

लगातार सातवें दिन सोने में गिरावट जारी रही। सोमवार को सोने का भाव 200 रुपये घटकर 97,470 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। वहीं चांदी की कीमत भी 200 रुपये घटकर 1,02,800 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) रह गई।
 

विज्ञापन
Gold Price Aaj Ka Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news Gold and Silver
सोने-चांदी का भाव - फोटो : amarujala.com

विस्तार

स्टॉकिस्टों की लगातार बिकवाली के बीच सोमवार को राजधानी दिल्ली में सोने का भाव 200 रुपये घटकर 97,470 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। इसी के साथ सोने में लगातार सातवें दिन गिरावट जारी रही। 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 150 रुपए घटकर 97,050 रुपए प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) रह गया। वहीं चांदी की कीमत भी 200 रुपये घटकर 1,02,800 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) रह गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने इसकी पुष्टि की है। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: RBI: राज्य और केंद्र शासित प्रदेश लेंगे बाजार से कर्ज, जुलाई-सितंबर तिमाही में ₹2.86 लाख करोड़ जुटाने की योजना
विज्ञापन


वैश्विक जोखिम भावना में सुधार ने सोने को कमजोर किया
अबांस फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य कार्यकारी अधिकारी चिंतन मेहता ने कहा कि भू-राजनीतिक और आर्थिक अनिश्चितताओं के कम होने के कारण सोने पर दबाव जारी है। पश्चिम एशिया में तनाव कम होने और अमेरिका के साथ व्यापार समझौतों पर प्रगति के कारण सुरक्षित निवेश की जरूरत कम हो रही है। उन्होंने आगे कहा कि चूंकि देश व्यापार समझौतों को अंतिम रूप देने में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं, इसलिए बाजारों में जोखिम की भावना में सुधार हुआ है। मेहता ने कहा कि इसके अलावा, कच्चे तेल की गिरती कीमतों से मुद्रास्फीति संबंधी चिंताएं कम हो रही हैं। इससे मुद्रास्फीति से बचाव के रूप में सोने का आकर्षण और कम हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जून में सोने की कीमतों में 5 प्रतिशत की गिरावट आई 
इस बीच, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अगस्त डिलीवरी वाले सोना वायदा का भाव 520 रुपये यानी 0.54 प्रतिशत बढ़कर 95,990 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। ट्रेडजिनी के मुख्य परिचालन अधिकारी त्रिवेश डी ने कहा कि अकेले जून में सोने की कीमतों में लगभग 5 प्रतिशत की गिरावट आई है, जो दर्शाता है कि कुछ मुनाफावसूली हो रही है। इसका मतलब यह नहीं है कि सोना कमजोर हो गया है, भू-राजनीतिक तनाव, जैसे पश्चिम एशिया में संघर्षों की चिंताएं फिर से बढ़ रही हैं। साथ ही केंद्रीय बैंकों की निरंतर खरीद से अभी भी सोने को अच्छा समर्थन मिल रहा है।


वैश्विक बाजारों में सोना में आया उछाल 
वैश्विक बाजारों में सोना हाजिर 12.06 डॉलर या 0.37 प्रतिशत बढ़कर 3,286.31 डॉलर प्रति औंस हो गया। कोटक सिक्योरिटीज की कमोडिटी रिसर्च की एवीपी कायनात चैनवाला ने कहा कि सोने पर दबाव बना हुआ है और यह 3,300 डॉलर प्रति औंस के करीब कारोबार कर रहा है। वैश्विक व्यापार वार्ता को लेकर नए सिरे से आशावाद बढ़ने से जोखिम की धारणा बढ़ी है। 

अमेरिकी आंकड़े सोने की कीमतों पर डालेंगे असर 
एलकेपी सिक्योरिटीज के वाइस प्रेसिडेंट रिसर्च एनालिस्ट जतीन त्रिवेदी के अनुसार, यह सप्ताह महत्वपूर्ण है, जिसमें एडीपी गैर-कृषि रोजगार, गैर-कृषि पेरोल और बेरोजगारी दर सहित कई उच्च प्रभाव वाले अमेरिकी समष्टि आर्थिक आंकड़े आएंगे। यह भविष्य में सोने की कीमतों को तय करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed