फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Gold Price Aaj Ka Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news

Gold Silver Price: मजबूत मांग के बीच चांदी 3000 रुपये उछलकर नए रिकॉर्ड स्तर पर, जानें क्या है सोने का भाव

Tue, 26 Aug 2025 06:06 PM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रिया दुबे Updated Tue, 26 Aug 2025 06:06 PM IST
सार

Gold Silver Price: मंगलवार को सोने की कीमत 600 रुपये बढ़कर 1,00,770 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। वहीं चांदी की कीमतें 3,000 रुपये की तेजी के साथ 1,18,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गईं।

विज्ञापन
Gold Price Aaj Ka Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news
सोना-चांदी - फोटो : PTI

विस्तार

मजबूत वैश्विक रुख के कारण मंगलवार को राजधानी दिल्ली में सोने की कीमत 600 रुपये बढ़कर 1,00,770 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 500 रुपए बढ़कर 1,00,400 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। वहीं चांदी की कीमतें 3,000 रुपये की तेजी के साथ 1,18,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गईं। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने इसकी पुष्टि की है।  

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Wheat Stock: थोक-खुदरा विक्रेताओं के लिए गेहूं की स्टॉक सीमा घटी, कीमतों पर नियंत्रण के लिए लिया गया फैसला

विज्ञापन

फेड रिजर्व के गवर्नर को हटाने के फैसले का पड़ा असर

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटीज) सौमिल गांधी ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा फेडरल रिजर्व गवर्नर लिसा कुक को हटाने के फैसले के असर पड़ा। निवेशकों द्वारा पारंपरिक सुरक्षित निवेश की ओर रुख करने से सोने की कीमतों में तेजी आई। इस फैसले से केंद्रीय बैंक की स्वतंत्रता को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


गांधी ने कहा कि इसके अलावा, राष्ट्रपति ट्रम्प की कार्रवाई ने फेड के नेतृत्व पर ब्याज दरों को शीघ्र कम करने के लिए अतिरिक्त दबाव डाला है। यह एक ऐसा कदम है जो आमतौर पर गैर-उपज वाले सोने को लाभ पहुंचाता है।

वैश्विक स्तर पर गिरे चांदी के दाम

वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.37 प्रतिशत बढ़कर 3,378.37 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। वहीं हाजिर चांदी 0.21 प्रतिशत गिरकर 38.48 डॉलर प्रति औंस पर आ गयी।

कमजोर डॉलर ने सोने के सहारा दिया

कोटक सिक्योरिटीज की एवीपी कमोडिटी रिसर्च कायनात चैनवाला ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा फेड गवर्नर लिसा कुक को बर्खास्त करने के बाद अमेरिकी केंद्रीय बैंक की स्वतंत्रता को लेकर चिंताओं के बीच डॉलर में फिर से कमजोरी आने से हाजिर सोने में तेजी आई।

टैरिफ अनिश्चितताओं ने सुरक्षित निवेश की मांग बढ़ाई

अबांस फाइनेंशियल सर्विसेज के सीईओ चिंतन मेहता ने कहा कि टैरिफ को लेकर अनिश्चितता से समर्थन में एक और परत जुड़ रही है। 27 अगस्त से भारत पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क लगाने के ट्रंप के कदम और रूस-यूक्रेन युद्ध में बढ़ते तनाव के कारण व्यापारियों में शांति वार्ता में किसी भी सार्थक प्रगति को लेकर संशय पैदा हो गया है।

निवेशकों की अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों पर है नजर

इस बीच, केंद्रीय बैंक, खासकर चीन और तुर्की, अपने स्वर्ण भंडार का निर्माण जारी रखे हुए हैं। इससे अतिरिक्त गति मिल रही है। मेहता ने कहा कि निवेशक ब्याज दर चक्र के लिए फेड के अगले कदमों का आकलन करने के लिए बेरोजगारी दावों और जीडीपी संशोधनों सहित प्रमुख अमेरिकी वृहद आर्थिक आंकड़ों पर ध्यान केंद्रित करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed