फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Gold Price Aaj Ka Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news

Gold Silver Price: कमजोर मांग के बीच सोना हुआ सस्ता; जानें क्या हैं सर्राफा बाजार में आज के भाव

Fri, 22 Aug 2025 05:35 PM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रिया दुबे Updated Fri, 22 Aug 2025 05:35 PM IST
सार

Gold Silver Price: शुक्रवार को सोने का भाव 250 रुपये गिरकर 1,00,370 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। वहीं चांदी की कीमतें 1,000 रुपये बढ़कर 1,15,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) हो गईं।

विज्ञापन
Gold Price Aaj Ka Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news
सोने-चांदी का भाव - फोटो : PTI

विस्तार

कमजोर वैश्विक मांग के बीच शुक्रवार को राजधानी दिल्ली में सोने का भाव 250 रुपये गिरकर 1,00,370 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 150 रुपये गिरकर 1,00,050 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वहीं चांदी की कीमतें 1,000 रुपये बढ़कर 1,15,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) हो गईं। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने इसकी पुष्टि की है। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: HDFC: एचडीएफसी की वाट्सएप, एसएमएस व आईवीआर सेवाएं 22 अगस्त की रात से 23 की सुबह तक रहेंगी बंद, जानें अपडेट

विज्ञापन

वैश्विक स्तर पर गिरे सोने-चांदी के दाम

वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.25 प्रतिशत की गिरावट के साथ 3,330.48 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। हाजिर चांदी भी 0.48 प्रतिशत की गिरावट के साथ 37.96 डॉलर प्रति औंस पर आ गयी।

विज्ञापन
विज्ञापन

फेडरल रिजर्व की गतिविधियों पर टिकी है नजर

ऑग्मोंट की शोध प्रमुख रेनिशा चैनानी ने कहा कि सोने और चांदी की कीमतें सीमित दायरे में बनी हुई हैं। व्यापारी जैक्सन होल संगोष्ठी में अमेरिकी फेडरल रिजर्व के अध्यक्ष जेरोम पॉवेल के भाषण की प्रत्याशा में महत्वपूर्ण उतार-चढ़ाव की प्रतीक्षा कर रहे हैं। यह मौद्रिक नीति के रुख की दिशा के बारे में संकेत दे सकता है।


मिराए एसेट शेयरखान के कमोडिटीज एवं करेंसी प्रमुख प्रवीण सिंह के अनुसार, सितंबर में ब्याज दर में कटौती की पूरी संभावना है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था पर मिले-जुले संकेतों के कारण फेड चेयरमैन पॉवेल इसे आंकड़ों पर निर्भर बना सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed