फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Gold Price Aaj Ka Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news

Gold Silver Price: सोने की कीमत में 500 रुपये की गिरावट, चांदी 115000 रुपये पर स्थिर

Fri, 25 Jul 2025 05:19 PM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रिया दुबे Updated Fri, 25 Jul 2025 05:19 PM IST
सार

Gold Silver Price: शुक्रवार को कमजोर मांग के कारण सोने की कीमत 500 रुपये की गिरावट के साथ 99,120 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गयी। वहीं चांदी की कीमतें 1,15,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) पर स्थिर रहीं।

विज्ञापन
Gold Price Aaj Ka Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news
सोना- चांदी का भाव - फोटो : PTI

विस्तार

वैश्विक व्यापार तनाव कम होने और सुरक्षित निवेश की मांग कमजोर पड़ने के बीच सोने की कीमतों में लगातार दूसरे दिन गिरावट जारी रही। राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को सोने की कीमत 500 रुपये की गिरावट के साथ 99,120 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गयी। 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव भी शुक्रवार को 500 रुपए घटकर 98,750 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। वहीं चांदी की कीमतें 1,15,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) पर स्थिर रहीं। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने इसकी पुष्टि की है। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Pakistan: 45% कृषि कर पर छिड़ी रार, सिंध के किसान इसे 'असंवैधानिक' बताते हुए गेहूं की खेती का बहिष्कार करेंगे
विज्ञापन


जोखिम की संभावनाएं हुई कम
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटीज) सौमिल गांधी ने कहा कि सोने में इस गिरावट का कारण टैरिफ संबंधी चिंताएं कम होना, अमेरिकी डॉलर में मजबूती है।साथ ही मजबूत रोजगार बाजार के कारण अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कई बार कटौती की उम्मीद कम हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यापार समझौता से सर्राफा बाजार में दबाव पड़ा
गांधी ने आगे बताया कि अमेरिका पहले ही जापान के साथ एक व्यापार समझौता कर चुका है, और अमेरिका-यूरोपीय संघ व्यापार समझौते को लेकर आशावाद बना हुआ है। इसके अलावा अमेरिका के भारत, मेक्सिको और ब्राजील के साथ व्यापार समझौते होने की उम्मीद है। इससे सर्राफा बाजार में बिकवाली का दबाव और बढ़ सकता है।


अंतरराष्ट्रीय बाजर में गिरे सोने-चांदी के दाम
अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 20.72 डॉलर या 0.62 प्रतिशत गिरकर 3,347.94 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। वैश्विक स्तर पर चांदी हाजिर 0.35 प्रतिशत गिरकर 38.92 डॉलर प्रति औंस पर आ गयी।

टैरिफ समझौते की उम्मीद ने सुरक्षित निवेश की अपील को किया कम
एलकेपी सिक्योरिटीज के वाइस प्रेसिडेंट रिसर्च एनालिस्ट (कमोडिटी एंड करेंसी) जतीन त्रिवेदी ने कहा कि सोना कमजोर होकर 3,345 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। अमेरिका और जापान साथ ही यूरोपीय संघ जैसे व्यापारिक साझेदारों के बीच टैरिफ समझौतों की उम्मीदों ने सुरक्षित निवेश की अपील को कम कर दिया था। इन घटनाक्रमों से सोने में अस्थिरता बनी रह सकती है, खासकर ऊंचे स्तरों पर। अब ध्यान अगले सप्ताह फेड के ब्याज दर संबंधी निर्णय पर केंद्रित है। यह सर्राफा कीमतों की दिशा के लिए महत्वपूर्ण होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed