फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Gold Price Aaj Ka Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news

Gold Silver Price: सोना 1,150 रुपये गिरकर 80,050 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आया, चांदी एक लाख से नीचे आई

Fri, 25 Oct 2024 07:11 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Fri, 25 Oct 2024 07:11 PM IST
सार

Sone Chandi Ke Bhav: धनतेरस-दिवाली से पहले सोने-चांदी कीमतों पर बाजार की नजर है। हाल के दिनों में कीमतों में लगातार तेजी दिखी है। हालांकि, शुक्रवार को कीमतों में नरमी आई। आइए जानते हैं हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन ये धातु किस भाव पर बिके और कीमतों पर जानकारों की क्या राय है।

विज्ञापन
Gold Price Aaj Ka Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news
सोने-चांदी के भाव - फोटो : amarujala.com

विस्तार

आभूषण विक्रेताओं और खुदरा विक्रेताओं की कमजोर मांग के कारण शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी में सोने का भाव 1,150 रुपये घटकर 80,050 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार चांदी भी बिकवाली दबाव में रही और 2,000 रुपये की गिरावट के साथ 99,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। इससे पहले गुरुवार को चांदी 1.01 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

विज्ञापन


इसके अतिरिक्त 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 350 रुपए गिरकर 80,450 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया, जबकि पिछले दिन इसका भाव 80,800 रुपए प्रति 10 ग्राम था। जबकि 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 1,150 रुपए गिरकर 80,050 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया, जबकि गुरुवार को इसका भाव 81,200 रुपए प्रति 10 ग्राम था। कारोबारियों ने कहा कि स्थानीय बाजारों में आभूषण विक्रेताओं और खुदरा विक्रेताओं की कमजोर मांग और विदेशी बाजारों में कमजोरी के रुख के कारण सोने की कीमतों पर असर पड़ा।

विज्ञापन

दिसंबर डिलीवरी वाले सोने के अनुबंध की कीमत 406 रुपये गिरी

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर वायदा कारोबार में दिसंबर डिलीवरी वाले सोने के अनुबंध की कीमत 406 रुपये या 0.52 प्रतिशत की गिरावट के साथ 77,921 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। दिसंबर डिलीवरी वाले चांदी अनुबंध की कीमत 1,134 रुपये अथवा 1.17 प्रतिशत की गिरावट के साथ 95,898 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। वैश्विक बाजारों में कॉमेक्स सोना वायदा 15.90 डॉलर प्रति औंस या 0.58 प्रतिशत गिरकर 2,733 डॉलर प्रति औंस पर आ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


एचडीएफसी सिक्योरिटीज के कमोडिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा, "शुक्रवार को सोने में गिरावट आई, क्योंकि अमेरिकी मैक्रो डेटा ने इस बात की संभावना बढ़ा दी कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व का ब्याज दर में कटौती चक्र अपेक्षा से कम आक्रामक होगा।"

गांधी ने कहा कि अमेरिका में बेरोजगारी दावों में दूसरे सप्ताह भी गिरावट आई, जो श्रम बाजार में मजबूती दर्शाता है, जबकि एसएंडपी पीएमआई में वृद्धि से निजी क्षेत्र की मजबूत गति को बल मिला है, जिसका असर सोने की कीमतों पर पड़ा।

धनतेरस-दिवाली के दौरान खुदरा मांग में सुधार की उम्मीद से नुकसान सीमित

हालांकि, गांधी के अनुसार सुरक्षित निवेश की मांग और आगामी त्योहारों के लिए भारत की खुदरा मांग में सुधार की उम्मीद ने भारी नुकसान को सीमित कर दिया। शेयरखान बाय बीएनपी पारिबा में फंडामेंटल करेंसीज एंड कमोडिटीज के एसोसिएट वीपी प्रवीण सिंह के अनुसार, गुरुवार के अमेरिकी आंकड़ों के विलंबित प्रतिक्रिया के तहत सोने में गिरावट आई। इसके अलावा, ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में वैकल्पिक भुगतान प्रणालियों के विशिष्ट विवरणों की कमी भी धातु पर दबाव डाल रही है। एशियाई बाजार में चांदी 1.39 प्रतिशत की गिरावट के साथ 33.33 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करती दिखी।



जेएम फाइनेंशियल सर्विसेज के उपाध्यक्ष (ईबीजी- कमोडिटी व करेंसी रिसर्च) प्रणव मेर ने कहा, "बाजार परिदृश्य के अनुसार, सुरक्षित मांग, ईटीएफ खरीद, अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के अनिश्चित परिणाम और वैश्विक स्तर पर केंद्रीय बैंकों की आरे से ब्याज दरों में आक्रामक कटौती की बढ़ती उम्मीद के कारण सप्ताह के अंत में सर्राफा बाजार में सकारात्मक रुख रहने की संभावना है।"

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed