फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Gold Price Aaj Ka Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news

Gold Silver Price: सोना रिकॉर्ड स्तर से नीचे आया, चांदी 1,000 रुपये लुढ़की

Tue, 15 Oct 2024 06:25 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Tue, 15 Oct 2024 06:25 PM IST
सार

Sone Chandi ke Bhav: स्टॉकिस्टों और खुदरा विक्रेताओं की ताजा बिकवाली के चलते मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में सोने की कीमतें रिकॉर्ड ऊंचाई से नीचे आ गईं और 50 रुपये की गिरावट के साथ 78,650 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गईं। चांदी की कीमत 1,000 रुपए गिरकर 92,500 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई।

विज्ञापन
Gold Price Aaj Ka Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news
सोने-चांदी के भाव - फोटो : PTI

विस्तार

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, स्टॉकिस्टों और खुदरा विक्रेताओं की ताजा बिकवाली के चलते मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में सोने की कीमतें रिकॉर्ड ऊंचाई से नीचे आ गईं और 50 रुपये की गिरावट के साथ 78,650 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गईं।

विज्ञापन


सोमवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाली इस बहुमूल्य धातु का भाव 200 रुपए बढ़कर 78,700 रुपए प्रति 10 ग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया था। चांदी की कीमत 1,000 रुपए गिरकर 92,500 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई, जबकि पिछली बार इसका भाव 93,500 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था।
विज्ञापन


इसके अलावा 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 50 रुपये घटकर 78,250 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। सोमवार को यह 78,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था और अपने रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यापारियों ने बताया कि स्थानीय आभूषण विक्रेताओं की ओर से कमजोर मांग के कारण पीली धातु की कीमतों में गिरावट आई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर वायदा कारोबार में दिसंबर डिलीवरी वाले सोने के अनुबंध की कीमत 54 रुपये यानी 0.07 प्रतिशत बढ़कर 76,100 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गयी। हालांकि, एमसीएक्स पर दिसंबर डिलीवरी चांदी का वायदा भाव 101 रुपये यानी 0.11 प्रतिशत गिरकर 90,635 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया।

सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव रहा, लेकिन कॉमेक्स में 2,640 अमेरिकी डॉलर के निचले स्तर को छूने के बाद इसमें तेजी आई। डॉलर सूचकांक के सकारात्मक खुलने के कारण शुरुआती बिकवाली का दबाव देखा गया।

एलकेपी सिक्योरिटीज के कमोडिटी व करेंसी के उपाध्यक्ष शोध विश्लेषक जतिन त्रिवेदी ने कहा, "हालांकि, डॉलर के कमजोर होने से सोने को समर्थन मिला और यह 2,640 डॉलर से बढ़कर 2,655 डॉलर पर पहुंच गया।"

वैश्विक स्तर पर कॉमेक्स सोना 0.16 प्रतिशत बढ़कर 2,669.90 डॉलर प्रति औंस हो गया। मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के कमोडिटी रिसर्च के वरिष्ठ विश्लेषक मानव मोदी ने कहा, "इस सप्ताह अमेरिकी फेडरल रिजर्व के वक्ताओं द्वारा अमेरिकी ब्याज दरों पर और अधिक संकेतों की प्रतीक्षा करने से सोने की कीमतों में स्थिरता आई, जबकि नवंबर में कटौती की संभावना बनी रही।"

पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के कारण निवेशक सुरक्षित ठिकानों की तलाश में जिससे सोने और चांदी की कीमतों में स्थिरता दिख रही है। मोदी ने कहा कि इसके साथ ही डॉलर इंडेक्स और अमेरिकी यील्ड में तेज उछाल से भी कीमतों पर असर पड़ रहा है।


उन्होंने कहा कि इस सप्ताह निवेशकों का ध्यान अमेरिकी खुदरा बिक्री, आईआईपी और चीन के सकल घरेलू उत्पाद के आंकड़ों पर रहेगा, ये कारक सर्राफा कीमतों को दिशा देंगे। विदेशी बाजारों में चांदी 0.08 प्रतिशत बढ़कर 31.34 डॉलर प्रति औंस हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed