{"_id":"66aa38c84561ce842d0b2a1b","slug":"gold-price-aaj-ka-sone-aur-chandi-ka-bhav-gold-and-silver-price-news-2024-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gold Silver Price: सोना 350 रुपये मजबूत हुआ, चांदी 1100 रुपये उछली","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Gold Silver Price: सोना 350 रुपये मजबूत हुआ, चांदी 1100 रुपये उछली
Wed, 31 Jul 2024 06:44 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Wed, 31 Jul 2024 06:44 PM IST
सार
Gold Silver Price: दिल्ली के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने और चांदी की कीमतों में मजबूती दिखी। वैश्विक संकेतों और घरेलू स्तर पर मांग बढ़ने से सोना व 350 रुपये मजबूत होकर 71,950 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर पहुंच गया।
विज्ञापन
सोने के भाव
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने और चांदी की कीमतों में मजबूती दिखी। वैश्विक संकेतों और घरेलू स्तर पर मांग बढ़ने से सोना 350 रुपये मजबूत होकर 71,950 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर पहुंच गया। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 71,600 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था।
विज्ञापन
बुधवार के कारोबारी सत्र के दौरान चांदी भी 1,100 रुपये मजबूत होकर 85,600 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर पहुंच गई। ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के अनुसार पिछले सत्र में चांदी 84,500 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बंद हुई थी।
विज्ञापन
इस बीच, 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 350 रुपये बढ़कर 71,600 रुपये प्रति दस ग्राम हो गया, जो पिछले कारोबारी सत्र में 71,250 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव पर बंद हुआ था।कॉमोडिटी बाजार के जानकारों के अनुसार हाल ही में आयात शुल्क में कटौती और आगामी त्योहारी सीजन के कारण भारतीय बाजारों में सोने की मांग अधिक बनी हुई है।
विज्ञापन
एबांस होल्डिंग के चिंतन मेहता के अनुसार, 'सोने में भागीदारी बढ़ रही है। पीली धातु की कीमतों में और सुधार हो सकता है क्योंकि मांग में वृद्धि जारी है। हमारा मानना है कि सोने की कीमतें मौजूदा कीमतों से बढ़ेंगी।
वैश्विक स्तर पर कॉमेक्स पर सोना 13.60 डॉलर प्रति औंस की तेजी के साथ 2,465.50 डॉलर प्रति औंस पर चल रहा है। कोटक सिक्योरिटीज के एवीपी-कमोडिटी रिसर्च कायनत चेनवाला ने कहा, ''कॉमेक्स पर कल एक प्रतिशत की तेजी के बाद सोने में तेजी आई और यह 2,400 डॉलर प्रति औंस के स्तर को पार कर गया।"
इसके अलावा अमेरिकी ट्रेजरी के नरम प्रतिफल और फेडरल रिजर्व के नीतिगत फैसले से पहले डॉलर में कमजोरी रहने से पीली धातु की कीमतों को समर्थन मिला है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कॉमेक्स चांदी 0.58 प्रतिशत की बढ़त के साथ 28.69 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।