फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Gold Price Aaj Ka Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news

Gold Silver Price: सोने की कीमतों में 350 रुपये की गिरावट, 72 हजार हुई कीमत, चांदी 83,500 रुपये प्रति किलो

Fri, 03 May 2024 05:23 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Fri, 03 May 2024 05:23 PM IST
सार

Gold Price: कमजोर वैश्विक संकेतों तथा ऊंचे स्तर पर मुनाफावसूली के कारण सोने के वायदा कीमतों में गिरावट आई। वैश्विक स्तर पर सोने की कीमत 2,297 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस रही।

विज्ञापन
Gold Price Aaj Ka Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news
सोने-चांदी का भाव - फोटो : Social Media

विस्तार

नई दिल्ली में शुक्रवार को सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, सोने की कीमतें 350 रुपये घटकर 72,000 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई है। हालांकि, चांदी की कीमतें 83,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर रहीं।

विज्ञापन


एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटीज) सौमिल गांधी ने कहा कि दिल्ली के बाजारों में सोने की कीमतें (24 कैरेट) 72,000 रुपये प्रति 10 रहीं, जो पहले के मुकाबले 350 रुपये कम है। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में, सोने की कीमतें 2,297 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस रहीं, जो पिछले आंकड़ों से सात डॉलर कम है।
विज्ञापन


सोने की कीमतों में गिरावट का कारण 

  • अमेरिकी फेडरल रिजर्व को महंगाई जोखिम बरकरार रहने के कारण ब्याज दरों में कटौती करने में अधिक समय लग सकता है
  • इस्राइल और हमास के बीच संभावित युद्धविराम के बाद से सोने की कीमतों में गिरावट हो रही है। 

कीमतों में गिरावट का यह भी कारण
बाजार विश्लेषकों का कहना है कि कमजोर वैश्विक संकेतों तथा ऊंचे स्तर पर मुनाफावसूली के कारण सोना वायदा कीमतों में गिरावट आई। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.05 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,308.40 डॉलर प्रति औंस रह गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed