{"_id":"6616ab23efd91ac3f60b1f19","slug":"gold-price-aaj-ka-sone-aur-chandi-ka-bhav-gold-and-silver-price-news-2024-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gold Silver Price: दिल्ली में सोना पहली बार 72,000 रुपये पर, चांदी भी नई रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंची","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Gold Silver Price: दिल्ली में सोना पहली बार 72,000 रुपये पर, चांदी भी नई रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंची
Wed, 10 Apr 2024 08:37 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Wed, 10 Apr 2024 08:37 PM IST
सार
Gold Silver Price: राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को सोने की कीमत 160 रुपये बढ़कर 72,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई। इस दौरान चांदी की कीमत भी 200 रुपये की तेजी के साथ 84,700 रुपये प्रति किलोग्राम की नई रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई।
विज्ञापन
सोने-चांदी का भाव
- फोटो : Agency
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वैश्विक बाजारों से मजबूती के रुख के बीच बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतें एक और नए रिकार्ड स्तर पर पहुंच गईं। सोना पहली बार 72,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को सोने की कीमत 160 रुपये बढ़कर 72,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के उच्चतम स्तर पर पहुंच गईं। मंगलवार को यह रिकॉर्ड 71,840 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी 200 रुपये की तेजी के साथ 84,700 रुपये प्रति किलोग्राम की नयी रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई।
विज्ञापन
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘विदेशी बाजारों में मजबूती के रुख से संकेत लेते हुए दिल्ली के बाजारों में 24 कैरेट सोने की हाजिर कीमत 72,000 रुपये प्रति 10 ग्राम की ताजा रिकॉर्ड ऊंचाई पर कारोबार कर रही थी, जो पिछले बंद भाव से 160 रुपये की बढ़त है।’’
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 2,356 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था, जो पिछले बंद भाव से छह डॉलर अधिक है। गांधी ने कहा कि बुधवार को यूरोपीय कारोबार के घंटों में सोने में तेजी जारी रही।
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के जिंस शोध के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नवनीत दमानी ने कहा, ‘‘सोना और चांदी अब तक के उच्चतम स्तर के आसपास मंडरा रहे हैं, क्योंकि भू-राजनीतिक तनाव और मार्च के लिए अमेरिकी उपभोक्ता मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति और ब्याज दर के बारे में अधिक संकेत मिलने के बीच सोने की सुरक्षित निवेश विकल्प के रूप में मांग बनी हुई है।’’
उन्होंने कहा, ‘‘अमेरिकी उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) के साथ फेडरल रिजर्व की मार्च बैठक का विवरण भी बुधवार को बाद में आने वाला है।’’ इसके अलावा चांदी की कीमतें भी मामूली बढ़त के साथ 28.10 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गईं। पिछले सत्र में यह 28.04 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई थी।
एमसीएक्स पर वायदा कारोबार में सोना दिन के कारोबार में 71,709 रुपये प्रति 10 ग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर दिन में कारोबार के दौरान चांदी की कीमतें 83,092 रुपये प्रति किलोग्राम के नए शिखर पर पहुंच गईं।