फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Gold Price Aaj Ka Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news

Gold Silver Price: सोना 830 रुपये की बढ़त के साथ नए ऑल टाइम हाई पर, चांदी 1700 रुपये उछली

Wed, 03 Apr 2024 05:24 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Wed, 03 Apr 2024 05:24 PM IST
सार

Gold Silver Price: दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने का भाव 830 रुपये की तेजी के साथ 69,200 रुपये प्रति 10 ग्राम की नई ऊंचाई पर पहुंच गया। यह दूसरी बार है जब इस सप्ताह पीली धातु की कीमतें सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंची हैं। इस दौरान, चांदी की कीमत भी 1,700 रुपए की तेजी के साथ 80,700 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई।

विज्ञापन
Gold Price Aaj Ka Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news
सोने-चांदी का भाव - फोटो : Agency

विस्तार

वैश्विक बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में तेजी के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने का भाव 830 रुपये की तेजी के साथ 69,200 रुपये प्रति 10 ग्राम की नई ऊंचाई पर पहुंच गया। यह दूसरी बार है जब इस सप्ताह पीली धातु की कीमतें सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंची हैं। इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 68,370 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था।

विज्ञापन


इस दौरान, चांदी की कीमत भी 1,700 रुपए की तेजी के साथ 80,700 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई। पिछले कारोबारी सत्र में यह 79,000 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बंद हुई थी। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा, ''दिल्ली के बाजारों में 24 कैरेट सोने की हाजिर कीमत 830 रुपये की तेजी के साथ 69,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रही है।" 
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कॉमेक्स में सोना हाजिर भाव 20 डॉलर की तेजी के साथ 2,275 डॉलर प्रति औंस हो गया। सौमिल गांधी के अनुसार, ''एमसीएक्स पर सोने का वायदा अब तक के उच्चतम स्तर 69,500 रुपये के आसपास पहुंच गया क्योंकि सुरक्षित निवेश के विकल्प के तौर पर सोने की मांग लगातार बढ़ रही है।" 
विज्ञापन
विज्ञापन


जेएम फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के उपाध्यक्ष (ईबीजी-कमोडिटी एंड करेंसी रिसर्च) प्रणव मेर ने कहा, 'इसके अलावा अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा हाल में उम्मीद से अधिक मजबूत आर्थिक आंकड़ों के बाद ब्याज दरों में कटौती के समय को लेकर अनिश्चितता ने भी सर्राफा कीमतों में तेजी लाने में योगदान दिया है। 


इस बीच चांदी का भाव भी तेजी के साथ 26.25 डॉलर प्रति औंस हो गया। पिछले सत्र में सोना 25.55 डॉलर प्रति औंस पर के भाव पर बंद हुई थी। अबंस होल्डिंग्स लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी चिंतन मेहता के अनुसार व्यापारी गैर-कृषि रोजगार के आंकड़ों और बुधवार को  अमेरिकी फेडरल रिजर्व के अध्यक्ष जेरोम पॉवेल के भाषण पर नजर बनाए हुए हैं। फेडरल रिजर्व से कोई भी संकेत मौद्रिक नीति ब्याज दर दृष्टिकोण का भविष्य तय करेगा और इसका असर सर्राफा बाजार पर पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed