फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Gold drops Rs 182 silver tumbles Rs 1083 on wednesday

खुशखबर: सस्ता हुआ सोना-चांदी, अब चुकाने होंगे बस इतने पैसे

Wed, 29 Jan 2020 04:25 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Wed, 29 Jan 2020 04:25 PM IST
विज्ञापन
Gold drops Rs 182 silver tumbles Rs 1083 on wednesday
gold silver - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स-- रोहित झा

सोने की कीमतों में बुधवार को गिरावट दर्ज की गई थी। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, सोने में बुधवार को 182 रुपये की गिरावट आई है। इस गिरावट से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोने का भाव 41,019 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया है। डॉलर के मुकाबले रुपये में आई बढ़त की वजह से इसकी कीमत में गिरावट आई है।

विज्ञापन

इतनी महंगी हुई चांदी 

चांदी की बात करें, तो बुधवार को चांदी की कीमत में भी गिरावट दर्ज की गई है। चांदी में बुधवार को 1,083 रुपये की गिरावट आई है। इस गिरावट से चांदी का भाव 47,693 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है। 

विज्ञापन

इसलिए महंगा हुआ सोना

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के विश्लेषक (कमोडिटी) तपन पटेल ने कहा कि बुधवार को दिल्ली में 24 कैरेट सोना 182 रुपये सस्ता हुआ है। आज डॉलर के मुकाबले रुपये में बढ़त आई, जिसकी वजह से सोने का दाम गिरा है। आगे उन्होंने कहा कि आज डॉलर के मुकाबले रुपया 10 पैसे की मजबूती के बाद 71.21 के स्तर पर आ गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वैश्विक बाजार में इतना रहा दाम

वैश्विक बाजार की बात करें, तो सोना 1,568 डॉलर प्रति औंस पर और चांदी 17.47 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही थी।

पिछले कारोबारी सत्र इतना था दाम

मंगलवार को दिल्ली सराफा बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपये में मजबूती के चलते सोने-चांदी की कीमतों में 657 रुपये की बड़ी कमी देखने को मिली थी। सराफा बाजार में सोना 162 रुपये सस्ता होकर 41,294 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव रहा था। चांदी भी 657 रुपये सस्ती होकर 47,870 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव रही। औद्योगिक इकाइयों और सिक्का कारोबारियों की लिवाली में गिरावट के चलते चांदी के भाव में यह कमी दर्ज की गई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 1,579 डॉलर प्रति औंस रहा था, जबकि चांदी 18 डॉलर प्रति औंस रही थी। भारतीय रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में एक डॉलर के मुकाबले छह पैसे मजबूत होकर 71.37 पर ट्रेंड कर रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed