{"_id":"618b4a76b83b3b14400666e9","slug":"gold-became-cheaper-on-the-occasion-of-chhath-festival-silver-shined-by-200-rupee-know-price-in-your-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gold Silver Price Today: छठ पर्व के मौके पर सस्ता हुआ सोना, चांदी 200 रुपये चमकी, जानें क्या है आपके शहर में दाम","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Gold Silver Price Today: छठ पर्व के मौके पर सस्ता हुआ सोना, चांदी 200 रुपये चमकी, जानें क्या है आपके शहर में दाम
Wed, 10 Nov 2021 09:58 AM IST
दीपक चतुर्वेदी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीपक चतुर्वेदी
Updated Wed, 10 Nov 2021 09:58 AM IST
सार
Gold Silver Price Today: दुनियाभर में छठ पर्व की धूम है। इस मौके पर आज सोने के दाम में भी कमी आई है। आज सोना 47,990 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है।
विज्ञापन
सोना, चांदी और कच्चा तेल
- फोटो : pixabay
विस्तार
दुनियाभर में छठ पर्व की धूम है। इस मौके पर आज सोने के दाम में भी कमी आई है। आज सोना 47,990 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है। बता दें कि देश में सोने की कीमत उत्पाद शुल्क, राज्य कर और मेकिंग चार्ज के कारण अलग-अलग होती है।
विज्ञापन
सोने का दाम 40 रुपये कम हुआ
बुधवार को दस ग्राम 24 कैरेट सोना पिछले कारोबारी सत्र की तुलना में 40 रुपये की गिरावट के साथ 47,990 रुपये पर बिक रहा है। एमसीएक्स के मुताबिक, दस ग्राम 22 कैरेट सोना 46,990 रुपये पर बिक रहा है। दूसरी कीमती धातु चांदी के दाम में बुधवार को 236 रुपये की तेजी आई और इस बढ़त के साथ एक किलोग्राम चांदी 64,806 रुपये पर बिक रही है।
विज्ञापन
देश के बड़े शहरों में यह दाम
दिल्ली में 24 कैरेट सोने के 10 ग्राम की कीमत 51,400 रुपये है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 47,150 रुपये है। मुंबई में बुधवार को 24 कैरेट और 22 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 47,990 रुपये और 46,990 रुपये है। कोलकाता में 10 ग्राम 24-कैरेट सोने की कीमत 50,150 रुपये और 22 कैरेट के 47,450 रुपये है। चेन्नई में कीमतें 49,390 रुपये और 45,270 रुपये हैं।
विज्ञापन
इस तरह से जानें सोने की शुद्धता
आभूषण बनाने के लिए ज्यादातर 22 कैरेट का ही इस्तेमाल होता है। कुछ लोग 18 कैरेट सोने का भी इस्तेमाल करते हैं। आभूषण पर कैरेट के हिसाब से हॉल मार्क बना होता है। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999 लिखा होता है, जबकि 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है।
यहां जाने अपने शहर में सोने-चांदी की कीमतें
देश भर में सोने के आभूषणों की कीमत उत्पाद शुल्क, राज्य करों और मेकिंग चार्ज के कारण बदलती रहती है। आप अपने शहर सोने की कीमत मोबाइल पर भी चेक कर सकते हैं। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आप सिर्फ 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देकर प्राइस चेक कर सकते हैं। आप जिस नंबर से मैसेज करते हैं उसी नंबर पर आपके मैसेज आ जाएगा। इस तरह आप घर बैठे सोने के लेटेस्ट रेट जान लेंगे।