फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   gold and silver price today Gold prices continue to hit another new high silver rates also increased

सोने का रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन जारी, चांदी भी हुई महंगी, जानिए कितनी है कीमत

Tue, 04 Aug 2020 10:13 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Tue, 04 Aug 2020 10:13 AM IST
विज्ञापन
gold and silver price today Gold prices continue to hit another new high silver rates also increased
सोना - फोटो : pixabay

सोने ने भारतीय बाजारों में अपना रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन आज भी जारी रखा है। एमसीएक्स पर अक्तूबर का सोना वायदा 0.2 फीसदी ऊपर 53,865 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था। चांदी की बात करें, तो एमसीएक्स पर चांदी वायदा भी 0.18 फीसदी बढ़कर 65,865 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। 

विज्ञापन


पिछले सत्र में, सोने की कीमतें 0.5 फीसदी यानी 267 रुपये प्रति 10 ग्राम बढ़ी थीं, जबकि चांदी 1.2 फीसदी यानी 800 रुपये प्रति किलोग्राम बढ़ी थी। पिछले सत्र में सोना 53,845 रुपये प्रति 10 ग्राम के उच्च स्तर पर पहुंच गया था।
विज्ञापन


वैश्विक बाजारों में, हाजिर सोना 1,976.36 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर रहा। बढ़ते कोरोना वायरस मामलों से वैश्विक अर्थव्यवस्था पर प्रभाव को लेकर चिंताओं से अमेरिकी डॉलर में दबाव डला है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोरोना वायरस को लेकर एक चेतावनी जारी की है, जिसमें संगठन का कहना है कि कोरोना वायरस शायद लंबे समय के लिए रह सकता है। डब्ल्यूएचओ ने कोविड-19 के छह महीने के मूल्याकंन पर इमरजेंसी कमिटी से मुलाकात के बाद ऐसा कहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज ने एक नोट में कहा गया कि, 'डॉलर की रिकवरी से कीमती धातुओं की कीमत में मामूली कमी देखी गई। हालांकि, बढ़ते वायरस संक्रमण के कारण आर्थिक वृद्धि की चिंता जारी है।'


अन्य कीमती धातुओं में प्लैटिनम 0.2 फीसदी बढ़कर 918.50 डॉलर हो गया। वैश्विक बाजारों में सोने और चांदी की कीमतें इस साल 30 फीसदी ऊपर हैं, जिन्हें केंद्रीय बैंकों के प्रोत्साहन उपायों और कम ब्याज दर द्वारा समर्थित मिला। गोल्ड ईटीएफ में इस साल जोरदार उछाल देखने को मिला है क्योंकि पीली धातु को मुद्रास्फीति के खिलाफ बचाव और मुद्रा के खराब होने की आशंका के रूप में देखा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed