फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   gold and silver price today Gold declines Rs 614 silver tanks Rs 1799

खुशखबर: सोने-चांदी की कीमत में गिरावट, जानिए कितना हुआ दाम

Wed, 02 Sep 2020 05:04 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Wed, 02 Sep 2020 05:04 PM IST
विज्ञापन
gold and silver price today Gold declines Rs 614 silver tanks Rs 1799
सोना-चांदी - फोटो : pixabay

एचडीएफसी सेक्योरिटीज के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में पीली धातु की कीमत कम होने से राष्ट्रीय राजधानी में सोना सस्ता हुआ। आज सोने की कीमतें 614 रुपये घटकर 52,314 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। चांदी की बात करें, तो यह 1,799 रुपये कम होकर 71,202 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई।

विज्ञापन


इस संदर्भ में एचडीएफसी सेक्योरिटीज के वरिष्ठ एनालिस्ट (कमोडिटीज) तपन पटेल ने कहा कि, 'दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमतों में 614 रुपये की कमी आई है।
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना का दाम 1,963 डॉलर प्रति औंस रहा और चांदी की कीमत 27.87 डॉलर प्रति औंस थी।

सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड योजना की छठी श्रृंखला 
भारत में सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड योजना के तहत निवेश करने की अवधि 31 अगस्त 2020 से चार सितंबर 2020 तक है। सरकार की ओर से योजना में निवेश के लिए पांच दिन तक का समय दिया गया है। सरकार की ओर से गोल्ड बॉन्ड में निवेश के लिए यह वित्त वर्ष 2020-21 की छठी श्रृंखला है। योजना के तहत आप 5,117 रुपये प्रति ग्राम पर सोना खरीद सकते हैं। यानी अगर आप 10 ग्राम सोने खरीदते है तो उसकी कीमत 51,170 रुपये बैठती है और गोल्ड बॉन्ड की खरीद ऑनलाइन तरीके से की जाती है तो सरकार ऐसे निवेशकों को 50 रुपये प्रति ग्राम की अतिरिक्त छूट देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को इतनी बदली थी कीमत
मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतें बढ़ने से राष्ट्रीय राजधानी में सोने का भाव 418 रुपये बढ़कर 52,963 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया था और चांदी की बात करें, तो यह भारी मांग के कारण 2,246 रुपये बढ़कर 72,793 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई थी। वैश्विक बाजार में सोना 1,988 डॉलर प्रति औंस पर था और चांदी मामूली बढ़त के साथ 28.77 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी। कल डॉलर में गिरावट के चलते अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना महंगा हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed