फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   gold and silver price on 21 october 2020 Gold rises Rs 512 silver jumps Rs 1448

512 रुपये महंगा हुआ सोना, चांदी की कीमत में भी जोरदार उछाल

Wed, 21 Oct 2020 04:53 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Wed, 21 Oct 2020 04:53 PM IST
विज्ञापन
gold and silver price on 21 october 2020 Gold rises Rs 512 silver jumps Rs 1448
गोल्ड सिल्वर की कीमत - फोटो : अमर उजाला--रोहित झा

मंगलवार को सोने-चांदी की कीमत में आई गिरावट के बाद आज घरेलू बाजार में कीमती धातु की कीमत में इजाफा हुआ। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, सकारात्मक वैश्विक रुख और रुपये में गिरावट के कारण बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी में सोने का भाव 512 रुपये बढ़कर 51,415 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। चांदी की बात करें, तो यह 1,448 रुपये महंगी होकर 64,015 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई।

विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 1,921 डॉलर प्रति औंस तक उछल गया, जबकि चांदी में मामूली बढ़त आई और यह 25.10 डॉलर प्रति औंस हो गई। इस संदर्भ में एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटीज) तपन पटेल ने कहा कि, 'दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 512 रुपये अधिक हुई। 
विज्ञापन


मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के वीपी कमोडिटीज रिसर्च नवनीत दमानी ने कहा कि नवंबर में होने वाले अमेरिकी चुनावों से पहले कोरोना वायरस राहत पैकेज की उम्मीद से भी पीली धातु की कीमत बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को सस्ता हुआ था सोना-चांदी
मंगलवार को सोने और चांदी की कीमत में गिरावट दर्ज की गई थी। सोना 268 रुपये घटकर 50,860 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया था और चांदी 1,126 रुपये गिरकर 62,189 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 1,901 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस और चांदी 24.37 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।


शुरुआती लाभ गंवाकर रुपया नौ पैसे टूटा
घरेलू शेयर बाजारों में भारी बिकवाली के कारण निवेशकों की धारणा प्रभावित होने से स्थानीय विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बुधवार को रुपये ने आरंभिक लाभ गंवा दिया और यह डॉलर के मुकाबले नौ पैसे की गिरावट के साथ 73.58 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में कारोबार के दौरान रुपये में भारी उतार-चढ़ाव देखा गया। रुपया 73.39 पर खुला। मंगलवार को रुपया 73.49 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। 

छह प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर में घट-बढ़ को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.34 फीसदी की गिरावट के साथ 92.74 पर आ गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed