{"_id":"5f9169338ebc3e91b71018bf","slug":"gold-and-silver-price-on-21-october-2020-gold-declines-by-rs-95-on-weak-global-trend","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gold Silver Price: कमजोर वैश्विक रुख के चलते आज सस्ता हुआ सोना, चांदी भी लुढ़की","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Gold Silver Price: कमजोर वैश्विक रुख के चलते आज सस्ता हुआ सोना, चांदी भी लुढ़की
Thu, 22 Oct 2020 04:42 PM IST
डिंपल अलवधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Thu, 22 Oct 2020 04:42 PM IST
विज्ञापन
गोल्ड सिल्वर की कीमत
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स-- रोहित झा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कमजोर वैश्विक रुख और डॉलर के मुकाबले रुपये में आई तेजी के बीच आज गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी में सोने और चांदी की कीमत में गिरावट दर्ज की गई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, आज सोने का भाव 95 रुपये घटकर 51,405 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। वहीं चांदी की कीमत 504 रुपये घटकर 63,425 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 1,918 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था, जबकि चांदी 24.89 डॉलर प्रति औंस पर सपाट स्तर पर कारोबार कर रही थी। इस संदर्भ में एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटीज) तपन पटेल ने कहा कि, 'दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत आज कमजोर वैश्विक कीमतों के अनुरूप 95 रुपये कम हुई।
विज्ञापन
बुधवार को महंगा हुआ था सोना-चांदी
बुधवार को घरेलू बाजार में कीमती धातु की कीमत में इजाफा हुआ था। सोने का भाव 512 रुपये बढ़कर 51,415 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया था और चांदी 1,448 रुपये महंगी होकर 64,015 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 1,921 डॉलर प्रति औंस तक उछल गया था, जबकि चांदी में मामूली बढ़त आई और यह 25.10 डॉलर प्रति औंस हो गई थी।
विज्ञापन
डॉलर के मुकाबले रुपये में चार पैसे की तेजी
विदेशी निधियों की ओर से निरंतर निवेश होने से निवेशकों की धारणा मजबूत हुई तथा स्थानीय विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में गुरुवार को डॉलर के मुकाबले रुपया चार पैसे की तेजी के साथ 73.54 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। अन्य प्रमुख विदेशी मुद्राओं की तुलना में डॉलर के मजबूत होने से रुपये की तेजी पर कुछ अंकुश लग गया।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में कारोबार के दौरान रुपया 73.77 रुपये प्रति डॉलर पर कमजोर खुला, लेकिन उसकी हानि पर रोक लग गया तथा कारोबार के अंत में डॉलर के मुकाबले रुपये की विनिमय दर चार पैसे की तेजी दर्शाती 73.54 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुई। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर में घट-बढ़ को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.13 फीसदी की तेजी के साथ 92.73 हो गया।