फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Foreign Currency Reserves of India increase By 162 million dollar

16.2 लाख डॉलर बढ़कर 481.08 अरब डॉलर पर पहुंच गया देश का विदेशी मुद्रा भंडार

Sat, 09 May 2020 02:27 PM IST
‌डिंपल अलवधी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Sat, 09 May 2020 02:27 PM IST
विज्ञापन
Foreign Currency Reserves of India increase By 162 million dollar
डॉलर - फोटो : ANI

देश का विदेशी मुद्रा भंडार एक मई को समाप्त सप्ताह में 16.22 लाख डॉलर बढ़कर 481.078 अरब डॉलर हो गया। इस वृद्धि का कारण विदेशी मुद्रा आस्तियों का बढ़ना है। 

विज्ञापन


पिछले सप्ताह इतना था विदेशी मुद्रा भंडार 
इससे पिछले सप्ताह विदेशी मुद्रा भंडार 11.3 करोड़ डॉलर घटकर 479.455 अरब डॉलर रह गया था। इससे पहले छह मार्च को समाप्त सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 5.69 अरब डॉलर बढ़कर 487.23 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पर पहुंच गया था। 
विज्ञापन


2019-20 में 62 अरब डॉलर बढ़ा था विदेशी मुद्रा भंडार 
वित्त वर्ष 2019-20 के दौरान देश का विदेशी मुद्रा भंडार करीब 62 अरब डॉलर बढ़ा है। भारतीय रिजर्व बैंक के ताजा आंकड़ों के अनुसार एक मई, 2020 को समाप्त सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां (जो विदेशी मुद्रा का सबसे बड़ा हिस्सा हैं) 1.752 अरब डॉलर बढ़कर 443.316 अरब डॉलर तक पहुंच गईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


62.3 करोड़ डॉलर घटा स्वर्ण आरक्षित भंडार
समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान स्वर्ण आरक्षित भंडार 62.3 करोड़ डॉलर घटकर 32.277 अरब डॉलर रह गया। वहीं, अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास भारत का विशेष आहरण अधिकार 50 लाख डॉलर बढ़कर 1.426 अरब डॉलर हो गया। आईएमएफ में देश की आरक्षिति स्थिति में भी 48.9 करोड़ डॉलर की वृद्धि से यह 4.059 अरब डॉलर तक पहुंच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed