फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   exercise to stop farmers suicides will appear budget 2016

बजट: किसानों की खुदकुशी रोकने की दिखेगी कवायद

Sun, 28 Feb 2016 10:01 AM IST
Updated Sun, 28 Feb 2016 10:01 AM IST
विज्ञापन
exercise to stop farmers suicides will appear budget 2016

सोमवार को पेश किए जाने वाले आम बजट में ग्रामीण और कृषि अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने पर खास जोर रहने की उम्मीद है। इसमें किसानों की खुदकुशी रोकने की कवायद भी दिख सकती है। सरकार रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए कृषि क्षेत्र की कमजोरियों को दूर करने की कोशिश करेगी।

विज्ञापन


सड़क नेटवर्क का विस्तार कर कृषि अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के उपाय भी किए जाएंगे। इसके अलावा ग्रामीण इलाकों में गरीबी दूर करने के लिए नई सामाजिक योजनाओं की शुरुआत के साथ आवास निर्माण पर बल दिए जाने की भी उम्मीद है।
विज्ञापन


कृषि क्षेत्र में सबसे बड़ी चुनौती किसानों की आत्महत्या रोकने की है। इस स्थिति का मुख्य कारण खेती का मौसम पर निर्भर रहना, कृषि उत्पादों का वाजिब दाम न मिलना और कर्ज का बढ़ता दबाव है। खेती में लागत बढ़ने की वजह से यह घाटे का सौदा बन गई है। पीएम खेती की स्थिति सुधारने की अपनी प्रतिबद्धता पहले ही जता चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सस्ते दर पर कर्ज कराया जाएगा मुहैया

exercise to stop farmers suicides will appear budget 2016

सिंचाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए 50 हजार करोड़ की लागत वाली प्रधानमंत्री सिंचाई योजना की शुरुआत की गई है। यह राशि पांच वर्षों में खर्च होनी है। बीते बजट में इस मद से 5000 करोड़ रुपये दिए गए थे। इस वर्ष इस मद में 10000 करोड़ से ज्यादा की राशि आवंटित किए जाने की उम्मीद है।

सरकार किसानों से खेती के पैटर्न में बदलाव की अपील भी करेगी। किसानों को केवल गेहूं, धान और गन्ने की खेती के बजाय दलहन, बागवानी, मशरूम या अन्य व्यापारिक फसलों की को उगाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

पशुपालन और दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने को और रियायतें दी जाएंगी। छोटे किसान को बाजार के सूदखोरों से निजात दिलाने के लिए, सस्ते दर पर कर्ज मुहैया कराया जाएगा। कम समय के कर्ज के साथ किसानों को लंबी अवधि के कर्ज के लिए प्रेरित किया जाएगा। बैंको में किसान कर्ज अनिवार्य किए जाएंगे।

कृषि उत्पाद को वाजिब दाम दिलाने के लिए राष्ट्रीय कृषि बाजार शुरू किया जाएगा। उत्पाद का क्षय रोकने के लिए गांवों में सड़क नेटवर्क बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed