फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   EPFO given relief for 6.5 lakhs employers, no penalty for late EPF deposits

6.5 लाख कंपनियों को अंशदान में देरी की ईपीएफओ ने दी है छूट, प्रभावित होंगे कर्मचारी

Tue, 19 May 2020 06:18 AM IST
Rajeev Rai बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 19 May 2020 06:18 AM IST
विज्ञापन
EPFO given relief for 6.5 lakhs employers, no penalty for late EPF deposits
कोरोना वायरस - फोटो : social media

कोरोना महामारी और लॉकडाउन से उद्योगों पर हुए गंभीर असर को देखते हुए कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने नियोक्ताओं को ईपीएफ अंशदान देरी से करने की छूट दे दी है। इस फैसले का कर्मचारियों की बचत पर दोहरा असर हो सकता है।

विज्ञापन


दरअसल, ईपीएफओ ने हाल में जारी नोटिफिकेशन मेें कहा है कि लॉकडाउन की पूरी अवधि के दौरान नियोक्ता अगर कर्मचारी के ईपीएफ अंशदान में देरी करता है, तो उस पर कोई जुर्माना नहीं लगाया जाएगा। नियमानुसार, नियोक्ता को किसी भी कर्मचारी के वेतन पर तय ईपीएफ अगले महीने की 15 तारीख तक करना होता है जिसमें 10 दिन की अतिरिक्त मोहलत होती है। यानी 25 तारीख तक हर हाल में यह भुगतान कर दिया जाना चाहिए। इसके बाद जुर्माना देना पड़ेगा। देश में ईपीएफ से जुड़ी 6.5 लाख कंपनियां हैं, जिनमें अधिकतर ने इस सुविधा का लाभ उठाया है।
विज्ञापन


ऐसे प्रभावित होंगे कर्मचारी

  • कम निकासी

अगर आप कोविड महामारी से जुड़ी निकासी सुविधा का लाभ लेना चाहते हैं, तो खाते से कम राशि का भुगतान हो सकता है। चूंकि, आपके नियोक्ता ने लॉकडाउन से अभी तक अंशदान नहीं किया है जिससे आपकी निकासी राशि की मात्रा कम हो सकती है। ईपीएफओ ने कोरोना संकट के दौरान कर्मचारी के बेसिक वेतन और डीए की तीन गुना राशि या कुल जमा का 75 फीसदी (दोनों में जो कम है) भुगतान का प्रावधान रखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
  • कम ब्याज

ईपीएफ अंशदान में देरी से आपकी ब्याज आय पर असर होगा। कर्मचारी के पीएफ पर ब्याज की गणना हर महीने की शुरुआत में होती है और इसका भुगतान वित्तवर्ष बीतने के बाद हर साल अप्रैल में होता है। ऐसे में अगर हर महीने अंशदान नहीं होता है, उस महीने की राशि पर ब्याज नहीं मिलेगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed