फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Dhanteras begins on slow note; Jeweler's expect footfalls to increase

Dhanteras: सर्राफा बाजार में धनतेरस के दिन धीमी शुरुआत; विक्रेताओं को दिन चढ़ने के साथ ग्राहक बढ़ने की उम्मीद

Tue, 29 Oct 2024 02:05 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली/मुंबई
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली/मुंबई Published by: कुमार विवेक Updated Tue, 29 Oct 2024 02:05 PM IST
सार

Jeweller's Market on Dhanteras: धनतेरस के दिन सर्राफा बाजार में कारोबार की धीमी शुरुआत हुई है। आभूषण दुकानदारों की बिक्री में ग्राहकों की सीमित संख्या के कारण सुस्ती दिखी। हालांकि, कारोबारियों ने दिन चढ़ने के साथ बिक्री बढ़ने का भी अनुमान जताया है। इस बारे में विस्तार से जानें।

विज्ञापन
Dhanteras begins on slow note; Jeweler's expect footfalls to increase
सोने-चांदी का भाव - फोटो : PTI

विस्तार

धनतेरस के दिन सर्राफा बाजार में कारोबार की सुस्त शुरुआत हुई। ग्राहकों की सीमित संख्या के कारण आभूषण विक्रेताओं के लिए बिक्री धीमी रही, हालांकि उन्हें शाम तक ग्राहकों की संख्या और बिक्री बढ़ने की उम्मीद है। सोने की ऊंची कीमत के कारण इसकी त्योहारी मांग कम होने की आशंका है।

विज्ञापन


अखिल भारतीय रत्न और आभूषण घरेलू परिषद के अध्यक्ष संयम मेहरा ने बताया, ‘‘कामकाजी दिन होने के कारण सुबह के समय लोगों की कम संख्या देखने को मिली क्योंकि लोग कार्यालय जा रहे हैं। हालांकि, हमें दोपहर दो-ढाई बजे से देर शाम तक ग्राहकों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है।’’
विज्ञापन


मेहरा ने बताया कि सोने की ऊंची कीमतों के हिसाब से बिक्री प्रभावित होगी। इस धनतेरस पर कारोबार पिछले साल की तुलना में पांच प्रतिशत कम या पिछले साल के बराबर रहने का अनुमान है। धनतेरस के दिन को कीमती धातुओं, सोने व चांदी के आभूषणों की खरीद के लिए शुभ दिन माना जाता है। उन्होंने कहा, ‘‘हमें इस धनतेरस पर 20 टन बिक्री की उम्मीद है, जो पिछले साल के बराबर है। हालांकि, सोने की ऊंची कीमतों से बिक्री प्रभावित हो सकती है।’’
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को सोने की कीमत 400 रुपये घटकर 81,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर हो गई। 99.9 प्रतिशत तथा 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत शनिवार को क्रमश: 81,500 रुपये और 81,100 रुपये प्रति 10 ग्राम के अपने सर्वकालिक स्तर पर पहुंच गई थी। हालांकि, चांदी 99,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर रही।

रत्न व आभूषण निर्यात संवर्धन परिषद (जीजेईपीसी) के चेयरमैन (पूर्वी क्षेत्र) ने कहा, ‘‘ वैश्विक अनिश्चितताओं तथा भू-राजनीतिक स्थितियों के बीच सोने की चमक कायम है, जबकि चांदी एक किफायती विकल्प के रूप में लोकप्रिय बनी है।’’

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड (एमओएफएसएल) ने हालांकि अनुमान लगाया गया कि चांदी की कीमतें संभावित रूप से सोने से आगे निकल सकती हैं। एमओएफएसएल का अनुमान है कि औद्योगिक मांग तथा सुरक्षित निवेश के लिए खरीदारी के कारण 12-15 महीने के भीतर एमसीएक्स पर चांदी 1,25,000 रुपये तक पहुंच सकती है। वहीं सोना क्रमशः 81,000 से 86,000 रुपये तक पहुंचने का अनुमान है।

शाम होते ही बिक्री में तेजी आने की उम्मीद

धनतेरस पर सोना और चांदी के आभूषणों की खरीदारी को शुभ माना जाता है। लेकिन इस साल सोने की कीमतें अधिक होने की वजह से धनतेरस की खरीदारी की शुरुआत सुस्त हुई है। मुंबई के झवेरी बाजार में खरीदारी अभी शुरू हुई है। ज्वेलर्स को उम्मीद है कि शाम होते बिक्री में तेजी आएगी। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय सचिव सुरेंद्र मेहता अमर उजाला डॉटकॉम को बताया कि सोने की कीमतें अधिक होने की वजह से बाजार में सुस्ती है। इस वजह से बिक्री मात्रा 25-30 टन के आसपास रहने की उम्मीद है, जो पिछले वर्ष 30-35 टन थी।

इनपुट्स: नविता स्वरुप, बिजनेस डेस्क, मुंबई

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed