फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   CRISIL Report after two years earnings of bullion market increased by 14 percent due to increases sales in wedding season

क्रिसिल रिपोर्ट: दो साल बाद 14 फीसदी तक बढ़ी सराफा बाजार की कमाई, शादियों के सीजन में बिक्री बढ़ने से आई तेजी

Wed, 22 Sep 2021 02:26 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, मुंबई
एजेंसी, मुंबई Published by: देव कश्यप Updated Wed, 22 Sep 2021 02:26 AM IST
सार

क्रिसिल के अनुसार, आभूषण विक्रेताओं की मार्जिन भी 1.20 फीसदी तक बढ़कर कोविड पूर्व स्तर तक पहुंच गई है। सोने की कीमतों में कमी से मार्जिन 6.5-7 फीसदी तक हो गया है। देशभर के 86 आभूषण विक्रेताओं पर किए सर्वे में क्रिसिल ने बताया कि पिछले दो वित्तवर्ष में गिरावट के कारण भी इस साल राजस्व में तेजी आई है।

विज्ञापन
CRISIL Report after two years earnings of bullion market increased by 14 percent due to increases sales in wedding season
सोना (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pixabay

विस्तार

महामारी के दबाव में दो साल गिरावट के बाद खुदरा आभूषण विक्रेताओं की कमाई 12-14 फीसदी तक बढ़ गई है। रेटिंग एजेंसी क्रिसिल ने मंगलवार को बताया कि सोने की कीमतें स्थिर रहने और शादियों व त्योहारी सीजन में उपभोक्ताओं की खरीद बढ़ने से यह तेजी आई है। 

विज्ञापन


क्रिसिल के अनुसार, आभूषण विक्रेताओं की मार्जिन भी 1.20 फीसदी तक बढ़कर कोविड पूर्व स्तर तक पहुंच गई है। सोने की कीमतों में कमी से मार्जिन 6.5-7 फीसदी तक हो गया है। देशभर के 86 आभूषण विक्रेताओं पर किए सर्वे में क्रिसिल ने बताया कि पिछले दो वित्तवर्ष में गिरावट के कारण भी इस साल राजस्व में तेजी आई है।
विज्ञापन


2019-20 में खुदरा आभूषण विक्रेताओं की कमाई में तीन फीसदी और 2020-21 में आठ फीसदी गिरावट आई थी। क्रिसिल के वरिष्ठ निदेशक अनुज सेठी ने बताया कि सरकार के जुलाई, 2019 में आयात शुल्क 2.5 फीसदी बढ़ाकर 12.5 फीसदी किए जाने से मांग में कमी आई थी। इसके बाद मार्च, 2020 में कोरोना महामारी ने दस्तक दी और खपत पर दोबारा असर पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शादियों के सीजन में और बढ़ेगी मांग 
क्रिसिल ने बताया कि आने वाली तिमाहियों में त्योहारों और शादियों का सीजन होने से आभूषणों की मांग और बढ़ेगी। इस दौरान पूरे साल की कुल बिक्री का करीब 55-60 फीसदी हिस्सा होता है। आर्थिक गतिविधियों में सुधार से लोगों की आमदनी भी बढ़ रही, जिसका लाभ आभूषण उद्योग को मिलेगा। 


आयात शुल्क में कटौती
सरकार ने महामारी के बाद सोने पर आयात शुल्क में 2.13 फीसदी कटौती कर 10.75 फीसदी किया है। इससे घरेलू बाजार में कीमतें कम करने में मदद मिली। सराफा कारोबारियों ने पिछले साल आभूषण पर आठ फीसदी तक मार्जिन कमाया था, जिसका कारण सोने की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि थी। इस दौरान ज्वैलर्स ने पहले से बने आभूषणों पर अच्छा मार्जिन कमाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed