{"_id":"5f55af7d8ebc3e54d8154197","slug":"bse-sensex-nse-nifty-share-market-today-on-7-september-2020-sensex-opens-above-38376","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sensex Nifty Today: सेंसेक्स 60.05 तो निफ्टी 21.20 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Sensex Nifty Today: सेंसेक्स 60.05 तो निफ्टी 21.20 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ
Mon, 07 Sep 2020 04:01 PM IST
अनवर अंसारी
पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई
Published by: अनवर अंसारी
Updated Mon, 07 Sep 2020 04:01 PM IST
विज्ञापन
सेंसेक्स निफ्टी शेयर बाजार में आज
- फोटो : एएनआई (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार को सेंसेक्स 60.05 अंक चढ़कर 38,417.23 अंक पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 21.20 अंक की बढ़त के साथ 11,355.05 अंक पर बंद हुआ। इससे पहले वैश्विक बाजारों के नकारात्मक रुख के बीच आज घरेलू शेयर बाजार गिरावट के साथ खुले थे।
विज्ञापन
बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स उतार-चढ़ाव के बीच शुरुआती कारोबार में 101.60 अंक या 0.26 प्रतिशत के नुकसान से 38,255.58 अंक पर आ गया था। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 25.80 अंक या 0.23 प्रतिशत के नुकसान से 11,308.05 अंक पर कारोबार कर रहा था।
विज्ञापन
सेंसेक्स की कंपनियों में महिंद्रा एंड महिंद्रा का शेयर सबसे अधिक करीब दो प्रतिशत के नुकसान में चल रहा था। बजाज ऑटो, कोटक बैंक, एचडीएफसी बैंक, एचसीएल टेक, बजाज फाइनेंस, भारती एयरटेल, आईटीसी और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर भी नुकसान में थे।
विज्ञापन
वहीं दूसरी ओर टाटा स्टील, मारुति, एक्सिस बैंक, एशियन पेंट्स, टाइटन और सन फार्मा के शेयर लाभ में थे।