फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   BSE Sensex NSE Nifty Share Market Today On 26th August 2020: Sensex opens above 38930

Sensex Nifty Today: शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 100 अंक से अधिक चढ़ा, निफ्टी 11,500 के पार

Wed, 26 Aug 2020 09:26 AM IST
अनवर अंसारी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनवर अंसारी Updated Wed, 26 Aug 2020 09:26 AM IST
विज्ञापन
BSE Sensex NSE Nifty Share Market Today On 26th August 2020:  Sensex opens above 38930
शेयर बाजार - फोटो : PTI

विज्ञापन

बैंकिंग शेयरों में तेजी और विदेशी कोषों की आवक जारी रहने के कारण प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स में बुधवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 100 अंकों से अधिक की तेजी हुई।

बीएसई सेंसेक्स शुरुआती सत्र में 38,980.60 के ऊपरी स्तर को छूने के बाद 98.93 अंक या 0.25 प्रतिशत बढ़कर 38,942.81 पर कारोबार कर रहा था। दूसरी ओर एनएसई निफ्टी 35.40 अंक या 0.31 प्रतिशत बढ़कर 11,507.65 पर था।

विज्ञापन


सेंसेक्स में सबसे अधिक चार प्रतिशत की तेजी बजाज ऑटो में हुई। इसके अलावा बजाज फिनसर्व, इंडसइंड बैंक, एमएंडएम, पावरग्रिड, बजाज फाइनेंस, एक्सिस बैंक, कोटक बैंक और आईसीआईसीआई बैंक में भी तेजी देखने को मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर भारती एयरटेल, एशियन पेंट्स, एचसीएल टेक, एचडीएफसी और टीसीएस में गिरावट हुई।

पिछले सत्र में सेंसेक्स 44.80 अंक या 0.12 प्रतिशत बढ़कर 38,843.88 अंक पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 5.80 अंक या 0.05 प्रतिशत की तेजी के साथ 11,472.25 पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने मंगलवार को सकल आधार पर 1,481.20 करोड़ रुपये की इक्विटी खरीदी।

कारोबारियों ने कहा कि एशियाई शेयरों में गिरावट के रुख के बावजूद बैंकिंग शेयरों में तेजी के चलते शुरुआती कारोबार में प्रमुख सूचकांकों में तेजी आई।

उन्होंने कहा कि लगातार विदेशी कोषों की आवक से भी बाजार धारणा को मजबूती मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed