फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Nifty Share Market Stock Market Today on 16th July 2021

Sensex, Nifty Today: रिकॉर्ड स्तर पर खुला बाजार, सेंसेक्स 53200 और निफ्टी 15900 के पार

Fri, 16 Jul 2021 09:32 AM IST
Dimple Alawadhi ‌डिंपल अलावाधी
Updated Fri, 16 Jul 2021 09:32 AM IST
सार

सेंसेक्स 85.55 अंक (0.16 फीसदी) ऊपर 53,244.40 के स्तर पर खुला। निफ्टी 34.15 अंकों (0.21 फीसदी) की बढ़त के साथ 15,958.35 के स्तर पर खुला। 

विज्ञापन
Sensex Nifty Share Market Stock Market Today on 16th July 2021
स्टॉक मार्केट: सेंसेक्स, निफ्टी अपडेट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पिछले सत्र में रिकॉर्ड स्तर पर बंद होने के बाद आज सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को शेयर बाजार की शुरुआत भी उच्चतम स्तर पर हुई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 85.55 अंक (0.16 फीसदी) ऊपर 53,244.40 के स्तर पर खुला। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 34.15 अंकों (0.21 फीसदी) की बढ़त के साथ 15,958.35 के स्तर पर खुला। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 98.48 अंक या 0.18 फीसदी के नुकसान में रहा।  

विज्ञापन


कंपनियों के बेहतर वित्तीय परिणाम से बाजार में मजबूती आई। वैश्विक बाजारों में ज्यादातर नकारात्मक रुख के बावजूद दिग्गज कंपनियों के शेयरों में बढ़त के चलते बाजार में तेजी आई है। आईटी शेयर लगातार बाजार को नई ऊंचाई दे रहे हैं। शुरुआती कारोबार में रियल्टी और मेटल में सबसे अधिक तेजी आई। 
विज्ञापन


जोमैटो के आईपीओ को 4.8 गुना अधिक बोली प्राप्त हुई
ऑनलाइन खाद्य वितरण मंच जोमैटो के 9,375 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक पेशकश (आईपीओ) को बिक्री के लिए रखे जाने के दूसरे दिन गुरुवार को 4.8 गुना अधिक अभिदान प्राप्त हुआ क्योंकि खुदरा निवेशकों की ओर से लगातार बोलियां लगाई जा रही हैं। स्टॉक एक्सचेंज के आंकड़ों से पता चलता है कि जोमैटो ने बिक्री के लिए 71.92 करोड़ शेयरों की पेशकश की है लेकिन अब तक उसे 344.76 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां प्राप्त हुई हैं। यह आईपीओ, मार्च 2020 के बाद भारत का सबसे बड़ा आईपीओ होगा। यह आईपीओ आज बंद होगा। आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 72 से 76 रुपये प्रति शेयर रखा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज शुरुआती कारोबार के दौरान बजाज ऑटो, बजाज फाइनेंस, आईटीसी, टाटा स्टील, टीसीएस, एशियन पेंट्स, ओएनजीसी, पावर ग्रिड, कोटक बैंक, नेस्ले इंडिया, सन फार्मा, मारुति, टेक महिंद्रा, भारती एयरटेल, एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी, रिलायंस, एक्सिस बैंक, एचसीएल टेक, एसबीआई, अल्ट्राटेक सीमेंट और एल एंड टी के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं इंफोसिस, एनटीपीसी, टाइटन और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर लाल निशान पर खुले। 

शीर्ष 10 में से छह कंपनियों के बाजार पूंजीकरण में गिरावट
बीते सप्ताह सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से छह कंपनियों के बाजार पूंजीकरण में सामूहिक रूप से 92,147.28 करोड़ रुपये की गिरावट आई। सबसे अधिक नुकसान में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) और रिलायंस इंडस्ट्रीज रहीं। सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, इंफोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई, बजाज फाइनेंस और कोटक महिंद्रा बैंक का स्थान रहा। 

पिछले कारोबारी दिन हरे निशान पर खुला था बाजार
पिछले कारोबारी दिन सेंसेक्स सेंसेक्स 64.84 अंक यानी 0.12 फीसदी ऊपर 52,968.89 के स्तर पर खुला था। निफ्टी 18.20 अंकों (0.11 फीसदी) की तेजी के साथ 15,872.15 के स्तर पर खुला था। 


गुरुवार को उच्चतम स्तर पर बंद हुए थे सेंसेक्स-निफ्टी 
गुरुवार को शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ था। दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद सेंसेक्स 254.80 अंक (0.48 फीसदी) ऊपर 53,158.85 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 70.25 अंक यानी 0.44 फीसदी की बढ़त के साथ 15,924.20 के स्तर पर बंद हुआ था। यह सेंसेक्स-निफ्टी के बंद होने का उच्चतम स्तर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed