{"_id":"5ffd1ede0f965f35206e08e8","slug":"bse-sensex-nse-nifty-share-market-sensex-nifty-indian-indices-opened-on-red-mark-sensex-above-49000","type":"story","status":"publish","title_hn":"Share Market Today: कमजोर वैश्विक संकेतों से लाल निशान पर खुला बाजार, सेंसेक्स अब भी 49000 के पार","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Share Market Today: कमजोर वैश्विक संकेतों से लाल निशान पर खुला बाजार, सेंसेक्स अब भी 49000 के पार
Tue, 12 Jan 2021 09:30 AM IST
डिंपल अलवधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Tue, 12 Jan 2021 09:30 AM IST
विज्ञापन
शेयर बाजार आज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कमजोर वैश्विक संकेतों से आज सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को घरेलू शेयर बाजार में गिरावट आई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 101.75 अंक (0.21 फीसदी) नीचे 49,167.57 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 26.80 अंक (0.19 फीसदी) नीचे 14,458 के स्तर पर खुला। पिछले कारोबारी सत्र में बाजार नए शिखर पर पहुंचा था।
विज्ञापन
629 शेयरों में आई तेजी
आज 629 शेयरों में तेजी आई और 663 शेयरों में गिरावट आई। वहीं 58 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। केंद्रीय बजट से पहले निवेशक निवेश को लेकर चिंतित हैं क्योंकि ज्यादातर मार्केट विश्लेषकों के अनुसार, कोरोना के चलते इस बार का बजट उम्मीद के मुताबिक नहीं होगा, जिसकी वजह से बाजार में उतार-चढ़ाव जारी है। इसलिए निवेशकों को सावधानी बरतनी चाहिए। पिछले सप्ताह सेंसेक्स 913.53 अंक यानी 1.90 फीसदी मजूत हुआ जबकि निफ्टी में 328.75 अंक यानी 2.34 फीसदी की तेजी आई।
विज्ञापन
नौ नवंबर से अब तक, यानी दो महीनों में सेंसेक्स 16.5 अंक मजबूत हुआ है। इस दौरान इसमें 7000 अंकों की तेजी आई। ओएनजीसी, बजाज फिनसर्व और एल एंड टी के शेयर में 40 फीसदी की तेजी आई।
विज्ञापन
दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज शुरुआती कारोबार के दौरान आईटीसी, टाटा मोटर्स, डॉक्टर रेड्डी, इचर मोटर्स और गेल के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं पावर ग्रिड, हिंडाल्को, इंडसइंड बैंक, एचसीएल टोक और एसबीआई के शेयर लाल निशान पर खुले।
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज फार्मा, मीडिया और एफएमसीजी के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स हरे निशान पर खुले। इनमें आईटी, मेटल, फाइनेंस सर्विसेज, रियल्टी, पीएसयू बैंक, बैंक, प्राइवेट बैंक, और ऑटो शामिल हैं।
प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान सुबह 9.02 बजे सेंसेक्स 27.43 अंक यानी 0.06 फीसदी की बढ़त के बाद 49296.75 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 49.40 अंक यानी 0.34 फीसदी ऊपर 14435.40 के स्तर पर था।
इस सप्ताह इन कारकों से प्रभवित होगा बाजार
विश्लेषकों ने अनुमान जताया है कि घरेलू शेयर बाजार की चाल इस सप्ताह मुद्रास्फीति और अन्य आर्थिक आंकड़ों की घोषणा तथा कंपनियों के तिमाही परिणाम के अलावा वैश्विक रुख से तय होगी। वैश्विक स्तर पर सकारात्मक रुख, कोविड-19 टीके से जुड़ी खबरों और आर्थिक पुनरुद्धार को लेकर उम्मीद से भारतीय शेयर बाजार पिछले सप्ताह लगभग हर दिन नए रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ। पिछले कुछ सप्ताह से बाजार में तेजी की यही प्रवृत्ति रही है। इस सप्ताह इंफोसिस, विप्रो और एचसीएल टेक्नोलॉजीज लिमिटेड जैसी कंपनियों के तिमाही परिणाम जारी होने हैं।
पिछले कारोबारी दिन सर्वकालीन उच्च स्तर पर खुला था सेंसेक्स
पिछले कारोबारी दिन सेंसेक्स की शुरुआत सर्वकालीन उच्च स्तर पर हुई थी। यह 329.33 अंक (0.68 फीसदी) ऊपर 49,111.84 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 83.90 अंक (0.58 फीसदी) ऊपर 14,431.20 के स्तर पर खुला था।