फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   BSE Sensex NSE Nifty Share Market Sensex Nifty Indian indices opened higher on 15 february sensex above 51900

Share Market Today: शेयर बाजार ने बनाया रिकॉर्ड: पहली बार 52 हजार के पार पहुंचा सेंसेक्स, निफ्टी में भी उछाल

Mon, 15 Feb 2021 09:37 AM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Mon, 15 Feb 2021 09:37 AM IST
विज्ञापन
BSE Sensex NSE Nifty Share Market Sensex Nifty Indian indices opened higher on 15 february sensex above 51900
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला

आज सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को शेयर बाजार तेजी के साथ खुला। आज बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 359.87 अंक (0.70 फीसदी) की तेजी के साथ 51,904.17 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 107 अंक यानी 0.71 फीसदी की तेजी के साथ 15,270.30 के स्तर पर खुला। इसके बाद बाजार के खुलते ही इसमें जोरदार उछाल आया और बीएसई सेंसेक्स पहली बार 52 हजार के पार पहुंच गया। 9.24 बजे सेंसेक्स 476.05 अंक (0.92 फीसदी) ऊपर 52020.35 के स्तर पर पहुंचा, वहीं निफ्टी 128.30 अंक (0.85 फीसदी) ऊपर 15291.60 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

विज्ञापन


दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज शुरुआती कारोबार के दौरान एचसीएल टेक, हीरो मोटोकॉर्प, एचडीएफसी बैंक, एसबीआई लाइफ और सन फार्मा के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं अडाणी पोर्ट्स, टेक महिंद्रा, एम एंड एम और डिविस लैब के शेयर लाल निशान पर खुले। 
विज्ञापन


सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज सभी सेक्टर्स की शुरुआत बढ़त पर हुई। इनमें मीडिया, पीएसयू बैंक, रियल्टी, बैंक, फार्मा, फाइनेंस सर्विसेज, ऑटो, एफएमसीजी, मेटल, आईटी और प्राइवेट बैंक शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले सप्ताह 812.67 अंक चढ़ा सेंसेक्स 
शेयर बाजार में पिछले सप्ताह तेजी का सिलसिला जारी रहा। पिछले सप्ताह सेंसेक्स 812.67 अंक यानी 1.60 प्रतिशत चढ़ गया। सेंसेक्स की शीर्ष दस में से सात कंपनियों का कुल बाजार पूंजीकरण 1,40,430.45 करोड़ रुपये बढ़ गया। इनमें से सबसे अधिक फायदा रिलायंस इंडस्ट्रीज को हुआ। लाभ में रहे प्रमुख शेयरों में रिलायंस इंडस्ट्रीज, टीसीएस, इंफोसिस, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक और बजाज फाइनेंस शामिल हैं। वहीं एचडीएफसी बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर और कोटक महिंद्रा में गिरावट रही।

बजट के बाद से शेयर बाजार में जबरदस्त उत्साह
दरअसल केंद्रीय बजट में सुधारवादी कदमों की घोषणा से शेयर बाजार में जबरदस्त उत्साह है और विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) फरवरी में अब तक भारतीय बाजारों में 22,038 करोड़ रुपये का शुद्ध पूंजी निवेश कर चुके हैं। डिपॉजिटरी के आंकड़ों के मुताबिक इस दौरान विदेशी निवेशकों ने शेयरों में 20,593 करोड़ रुपये और ऋणपत्रों में 1,445 करोड़ रुपये लगाये हैं। इस तरह एक फरवरी से 12 फरवरी के दौरान शुद्ध निवेश 22,038 करोड़ रुपये रहा। जनवरी में एफपीआई ने 14,649 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश किया था। 

2020 में फार्मा सेक्टर ने किया अच्छा प्रदर्शन
मॉर्निगस्टार इंडिया के सहायक निदेशक (प्रबंधक शोध) हिमांशु श्रीवास्तव ने इसके लिए फरवरी में केंद्रीय बजट के बाद शेयर बाजारों में बनी सकारात्मक धारणा को जिम्मेदार बताया। उन्होंने कहा कि अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के बजट में सरकार के प्रयासों को निवेशकों ने सराहा है। जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य निवेश रणनीतिकार वीके विजयकुमार ने कहा कि बाजार में अभी निवेश में क्षेत्र की अदला-बदली हो रही है। 2020 में, फार्मा सेक्टर एक पसंदीदा विकल्प था और इस सेक्टर ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया, जबकि संभावित गैर-निष्पादित परिसंपत्तियों की चिंताओं के कारण बैंकिंग शेयरों ने कम प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि अब एफपीआई द्वारा बैंकिंग शेयरों की फिर से मांग आ रही है।

प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान सुबह 9.03 बजे सेंसेक्स 321.08 अंक (0.62 फीसदी) ऊपर 51,865.38 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 121.70 अंक (0.80 फीसदी) ऊपर 15,285.00 के स्तर पर था।

पिछले कारोबारी दिन बढ़त पर खुला था बाजार
पिछले कारोबारी दिन सेंसेक्स 37.13 अंक (0.07 फीसदी) की तेजी के साथ 51,568.65 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 12 अंक यानी 0.08 फीसदी की तेजी के साथ 15,185.30 के स्तर पर खुला था। 


शुक्रवार को सपाट स्तर पर बंद हुआ था बाजार 
शुक्रवार को दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद घरेलू शेयर बाजार सपाट स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 12.78 अंक (0.02 फीसदी) ऊपर 51544.30 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 10 अंक यानी 0.07 फीसदी की गिरावट के साथ 15163.30 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed