फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex, Nifty Today Share Market: Sensex Nifty edge higher at open

Share Market Today: बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स 46100 और निफ्टी 13500 के ऊपर

Fri, 11 Dec 2020 09:28 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Fri, 11 Dec 2020 09:28 AM IST
विज्ञापन
Sensex, Nifty Today Share Market: Sensex Nifty edge higher at open
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला

आज मिश्रित वैश्विक संकेतों के चलते सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को शेयर बाजार में रौनक लौटी। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 163.27 अंक (0.36 फीसदी) ऊपर 46123.15 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी की शुरुआत 54.20 अंकों की बढ़त (0.40 फीसदी) के साथ 13532.50 के स्तर पर हुई। 

विज्ञापन


बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 929.83 अंक या 2.10 फीसदी चढ़ा। वहीं निफ्टी में 289.60 अंक या 2.23 फीसदी का उछाल आया। वर्ष 2020 में हुए पूरे नुकसान की भरपाई कर ली है। यह एक जनवरी 2020 को 41,306.02 पर बंद हुआ था। हालांकि विश्लेषकों के अनुसार, आगे बाजार में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। इसलिए निवेशकों को सावधानी बरतनी चाहिए। 
विज्ञापन


कब-कब तोड़ा बाजार ने रिकॉर्ड?
मालूम हो कि मार्च में निचले स्तर पर पहुंचने के बाद आठ अक्तूबर को सेंसेक्स 40 हजार के पार 40182 पर पहुंच गया था। इसके बाद पांच नवंबर को सेंसेक्स 41,340 पर बंद हुआ। 10 नवंबर को इंट्राडे में इंडेक्स का स्तर 43,227 पर पहुंचा। 18 नवंबर को 44180 और चार दिसंबर को इसने 45000 का आंकड़ा पार किया। नौ दिसंबर को सेंसेक्स पहली बार 46 हजार के ऊपर 46103.50 के स्तर पर बंद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज शुरुआती कारोबार के दौरान टाटा स्टील, एचसीएल टेक, एनटीपीसी, आईटीसी और टाटा मोटर्स के शेयर तेजी के साथ खुले। वहीं पावर ग्रिड, नेस्ले इंडिया, एक्सिस बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर और यूपीएल के शेयर लाल निशान पर खुले।

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज आईटी के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स हरे निशान पर खुले। इनमें फाइनेंस सर्विसेज, प्राइवेट बैंक, बैंक, रियल्टी एफएमसीजी, ऑटो, फार्मा, पीएसयू बैंक, मेटल और मीडिया शामिल हैं।

प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान सुबह 9.03 बजे सेंसेक्स 85.86 अंक यानी 0.19 फीसदी की तेजी के बाद 46045.74 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 47.90 अंक यानी 0.36 फीसदी ऊपर 13526.20 के स्तर पर था।

पिछले कारोबारी दिन गिरावट के साथ खुला था बाजार
पिछले कारोबारी दिन सेंसेक्स 104.08 अंक (0.23 फीसदी) नीचे 45,999.42 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी की शुरुआत 40.60 अंकों की गिरावट (0.30 फीसदी) के साथ 13,488.50 के स्तर पर हुई थी। 


गुरुवार को गिरावट पर बंद हुआ था बाजार
गुरुवार को शेयर बाजार में गिरावट आई थी। सेंसेक्स 0.31 फीसदी की गिरावट के साथ 143.62 अंक नीचे 45959.88 के स्तर पर बंद हुआ था और निफ्टी 0.38 फीसदी (50.80 अंक) की गिरावट के साथ 13478.30 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed