फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   BSE Sensex NSE Nifty Share Market Today opening slightly up nifty below 13000 sensex near to 44200

Sensex Nifty Today: मामूली बढ़त पर खुला बाजार, 44200 के करीब सेंसेक्स, निफ्टी 13000 के नीचे

Tue, 01 Dec 2020 09:26 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Tue, 01 Dec 2020 09:26 AM IST
विज्ञापन
BSE Sensex NSE Nifty Share Market Today opening slightly up nifty below 13000 sensex near to 44200
सेंसेक्स निफ्टी शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला

आज सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी मंगलवार को शेयर बाजार मामूली तेजी के साथ खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 49.92 अंक (0.11 फीसदी) ऊपर 44199.64 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी की शुरुआत 17.10 अंकों की तेजी (0.13 फीसदी) के साथ 12986.10 पर हुई। गुरु नानक जयंती के उपलक्ष्य पर सोमवार को भारतीय शेयर बाजार, बॉन्ड और मुद्रा बाजार बंद थे। 

विज्ञापन


इन कारकों से प्रभावित होगा बाजार
इस सप्ताह निवेशक बाजार में निवेश करने से पहले भारतीय रिजर्व बैंक की बैठक के नतीजे, वाहन बिक्री के आंकड़ों, कोरोना वायरस कोविड-19 संक्रमण के दैनिक मामलों और कोरोना वैक्सीन से जुड़ी खबरों पर नजर बनाए रखेंगे। विश्लेषकों का कहना है कि विदेशी संस्थागत निवेशकों के रुझान, कच्चे तेल की कीमतें, रुपये की चाल और शुक्रवार को जारी आर्थिक आंकड़ों का असर भी शेयर बाजार पर दिखेगा। 
विज्ञापन


पिछले सप्ताह शेयर बाजार में साप्ताहिक बढ़त दर्ज की गई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 267.47 अंक यानी 0.61 फीसदी की साप्ताहिक बढ़त के साथ 44,149.72 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 109.90 अंक यानी 0.85 फीसदी उछलकर 12,968.95 अंक पर पहुंच गया। मालूम हो कि सूचकांक ने वर्ष 2020 में हुए पूरे नुकसान की भरपाई कर ली है। यह एक जनवरी 2020 को 41,306.02 पर बंद हुआ था। हालांकि विश्लेषकों के अनुसार, आगे बाजार में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। इसलिए निवेशकों को सावधानी बरतनी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज श्री सीमेंट, टेक महिंद्रा, डिविस लैब, टाइटन और इंफोसिस की शुरुआत तेजी पर हुई। वहीं एम एंड एम, नेस्ले इंडिया, ग्रासिम, टीसीएस और एचडीएफसी के शेयर लाल निशान पर खुले।

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज फाइनेंस सर्विसेज के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स हरे निशान पर खुले। इनमें आईटी, बैंक, प्राइवेट बैंक, रियल्टी, ऑटो, फार्मा, पीएसयू बैंक, मेटल और मीडिया शामिल हैं।

शीर्ष 10 कंपनियों में से पांच के बाजार पूंजीकरण में गिरावट 
सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से पांच कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह सामूहिक रूप से 91,699 करोड़ रुपये की गिरावट आई। सबसे अधिक नुकसान में रिलायंस इंडस्ट्रीज रही। रिलायंस इंडस्ट्रीज के अलावा इंफोसिस, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक तथा भारती एयरटेल के बाजार पूंजीकरण में भी गिरावट आई। वहीं दूसरी ओर टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), एचडीएफसी बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, कोटक महिंद्रा बैंक तथा बजाज फाइनेंस के बाजार मूल्यांकन में बढ़ोतरी हुई।

प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान सुबह 9.01 बजे सेंसेक्स 143.59 अंक यानी 0.33 फीसदी की बढ़त के बाद 44293.31 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 88.30 अंक यानी 0.68 फीसदी ऊपर 13057.30 के स्तर पर था।

पिछले कारोबारी दिन बाजार में आई थी सुस्ती
पिछले कारोबारी दिन शेयर बाजार में सुस्ती आई थी। सेंसेक्स 0.25 फीसदी की गिरावट के साथ 110.02 अंक नीचे 44149.72 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 0.31 फीसदी (40.65 अंक) की गिरावट के साथ 12946.35 के स्तर पर बंद हुआ था। 


शुक्रवार को मामूली गिरावट पर खुला था बाजार
शुक्रवार को मुश्रित वैश्विक रुख के चलते शेयर बाजार मामूली गिरावट पर खुला था। सेंसेक्स 18.30 अंक (0.04 फीसदी) नीचे 44241.44 के स्तर पर खुला था और निफ्टी की शुरुआत 2.10 अंकों की गिरावट (0.02 फीसदी) के साथ 12984.90 पर हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed