फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Akshaya Tritya Gold Silver Price Today on 14 may 2021 Gold gains Rs 146 silver jumps Rs 513

सोना-चांदी: आज अक्षय तृतीया के दिन 146 रुपये बढ़ा सोना, विक्रेताओं को 10 से 15 फीसदी बिक्री की उम्मीद

Fri, 14 May 2021 04:33 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Fri, 14 May 2021 04:33 PM IST
सार

आज अक्षय तृतीया के दिन राष्ट्रीय राजधानी में आज 24 कैरेट वाली पीली धातु 146 रुपये बढ़कर 47,110 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। 

विज्ञापन
Akshaya Tritya Gold Silver Price Today on 14 may 2021 Gold gains Rs 146 silver jumps Rs 513
गोल्ड सिल्वर की कीमत - फोटो : pixabay

विस्तार

आज अक्षय तृतीया के दिन सोना खरीदना शुभ माना जाता है। इस दौरान राष्ट्रीय राजधानी में सोने और चांदी की कीमत में तेजी दर्ज की गई। राष्ट्रीय राजधानी में आज 24 कैरेट वाली पीली धातु 146 रुपये बढ़कर 47,110 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, पिछले कारोबारी सत्र में पीली धातु 46,964 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हई थी। 

विज्ञापन


513 रुपये महंगी हुई चांदी
चांदी की बात करें, तो यह 513 रुपये बढ़कर 70,191 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। पिछले कारोबारी दिवस में चांदी 69,678 रुपये पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 1,834 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया जबकि चांदी की कीमत 27.20 डॉलर प्रति औंस पर सपाट रही। 
विज्ञापन


आभूषण विक्रेताओं को 10-15 फीसदी बिक्री की उम्मीद
मालूम हो कि अक्षय तृतीय के दिन शुक्रवार को कारोबार की शुरुआत काफी कमजोर रही और आभूषण विक्रेताओं को इस बार 10 से 15 फीसदी बिक्री कारोबार होने की उम्मीद लग रही है। कोविड-19 की तीसरी लहर के चलते कई राज्यों में स्थानीय स्तर पर लॉकडाउन लागू हैं जिससे बाजार बंद हैं। अखिल भारतीय रत्न एवं आभूषण घरेलू परिषद (जीजेसी) के चेयरमैन अशीष पेठे ने कहा कि, 'ज्यादातर राज्यों में लॉकडाउन लगा है। कोरोना संक्रमण रोकने के लिये विभिन्न राज्यों में यह लॉकडाउन लागू है जिससे कारोबारी गतिविधियां नगण्य हैं। अक्षय तृतीया के दिन शुरू आत काफी कमजोर रही है। जो भी थोड़ी बहुत बुकिंग अथवा पूछताछ हो रही है वह टेलीफोन अथवा डिजिटल माध्यमों के जरिए ही हो रही है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


कारोबार कमजोर रहने का अनुमान
पीएनजी ज्वैलर्स के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक सौरभ गाडगिल ने कहा दिन की शुरुआत पूछताछ और बुकिंग के साथ हुई है। हालांकि, लॉकडाउन के कारण माल की डिलीवरी संभव नहीं है इसलिये कुल मिलाकर कारोबार कमजोर रहने का अनुमान है। अक्षय तृतीय के मौके पर सामान्य दिनों में 30 से 40 टन सोने की बिक्री होती है लेकिन इस बार यह एक टन तक भी मुश्किल ही होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed