फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Abu Dhabi’s TAQA plans to invest up to $2.5 bn in Adani firms, Shares Trading in Green

Adani: अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस ने टीएक्यए के निवेश की खबरों का किया खंडन, रिपोर्ट्स के बाद शेयरों में उछाल

Fri, 18 Aug 2023 03:38 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Fri, 18 Aug 2023 03:38 PM IST
सार

Adani Group: मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि पश्चिम एशिया और अफ्रीका की सबसे बड़ी इंटीग्रेटेड यूटिलिटीज में से एक और अबू धाबी सिक्योरिटीज एक्सचेंज (एडीएक्स) में दूसरा सबसे बड़ा स्टॉक टीएक्यूए अदाणी ग्रुप की फर्मों या किसी एक इकाई में 1.5 से 2.5 अरब डॉलर का निवेश करने का इच्छुक है। हालांकि, अदाणी समूह ने ऐसी किसी डील की खबर का खंडन किया है।

विज्ञापन
Abu Dhabi’s TAQA plans to invest up to $2.5 bn in Adani firms, Shares Trading in Green
अदाणी समूह के मुखिया गौतम अदाणी - फोटो : Instagram/gautam.adani

विस्तार

अदाणी समूह की कंपनी अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस ने शुक्रवार को उस रिपोर्ट का खंडन किया जिसमें कहा गया था कि अबू धाबी की टीएक्यूए अदाणी समूह की बिजली इकाइयों में 2.5 अरब डॉलर तक का निवेश कर सकती है। अडाणी एनर्जी सॉल्यूशंस ने शेयर बाजार को दी गई सूचना में कहा, ''हम स्पष्ट करना चाहते हैं कि कंपनी अबू धाबी नेशनल एनर्जी कंपनी पीजेएससी (टीएक्यूए) के साथ समूह में निवेश पर किसी तरह की चर्चा नहीं कर रही है।

विज्ञापन


इससे पहले अबु धाबी नेशनल एनर्जी कंपनी पीजेएससी (टीएक्यूए) की ओर से भारत में खुद की उपस्थिति को दोगुना करने की खबरों के बीच अदाणी समूह की कंपनियों अदाणी ग्रीन एनर्जी, अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस और अदाणी पावर के शेयरों में शुक्रवार के कारोबार में मजबूती दिखी। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि यूरोप, पश्चिम एशिया और अफ्रीका की सबसे बड़ी इंटीग्रेटेड यूटिलिटीज में से एक और अबू धाबी सिक्योरिटीज एक्सचेंज (एडीएक्स) में दूसरा सबसे बड़ा स्टॉक टीएक्यूए अदाणी ग्रुप की फर्मों या किसी एक इकाई में 1.5 से 2.5 अरब डॉलर का निवेश करने का इच्छुक है। टीएक्यूए ऊर्जा और पानी का कारोबार करने वाली अंतरराष्ट्रीय कंपनी है, यह चार महादेशों के 11 देशों में अपना कारोबार करती है। रिपोर्ट्स के अनुसार टीएक्यूए ने अदाणी समूह के फर्मों में 19.5% तक की हिस्सेदारी खरीदने की इच्छा जताई है। 

विज्ञापन

अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस की मौजूदा वैल्यू 91,660 करोड़ रुपये

अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस की मौजूदा वैल्यू 91,660 करोड़ रुपये है, जिसमें प्रमोटर्स की 68.28 फीसदी हिस्सेदारी है। मौजूदा मूल्य पर करीब 20 प्रतिशत हिस्सेदारी का मतलब 18,240 करोड़ रुपये (2.19 अरब डॉलर) का निवेश होगा। गुरुवार को कंपनी का शेयर 821.70 रुपये पर बंद हुआ था। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि दोनों पक्ष एक रणनीतिक गठबंधन में प्रवेश करने और उत्तरी अफ्रीका और पश्चिम एशिया में परियोजनाओं पर एक साथ काम करने पर विचार कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

2005 में हुई थी अबु धाबी की कंपनी टीएक्यूए की स्थापना

2005 में स्थापित टीएक्यूए का बिजली उत्पादन, ट्रांसमिशन और वितरण परिसंपत्तियों के साथ-साथ अपस्ट्रीम और मिडस्ट्रीम तेल और गैस संचालन में निवेश है। इसकी संपत्तियां संयुक्त अरब अमीरात, सऊदी अरब, कनाडा, घाना, भारत, इराक, मोरक्को, ओमान, नीदरलैंड, ब्रिटेन और अमेरिका में फैली हुई हैं।

अमेरिकी कंपनी जीक्यूजी पार्टनर्स ने भी अदाणी समूह में खरीदी हिस्सेदारी

भारतीय बिजली क्षेत्र की प्रमुख कंपनी अदाणी के साथ साझेदारी करके टीएक्यूए इस तेजी से विकसित हो रहे बाजार में मजबूत आधार हासिल कर सकता है। बुधवार को अमेरिका स्थित निवेश फर्म जीक्यूजी पार्टनर्स ने अन्य निवेशकों के साथ अदाणी पावर लिमिटेड में 8,710 करोड़ रुपये (1.1 अरब डॉलर) में 8.1 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी। शेयर बाजार के आंकड़ों से पता चलता है कि जीक्यूजी पार्टनर्स और अन्य निवेशकों ने 279.17 रुपये के औसत मूल्य पर ब्लॉक सौदे में अदाणी पावर के 31.2 करोड़ शेयर खरीदे।

अदाणी समूह के शेयरों में मजबूती

बीएसई पर थोक सौदों के आंकड़ों के अनुसार ये शेयर अदाणी परिवार की दो इकाइयों वर्ल्डवाइड इमर्जिंग मार्केट होल्डिंग और एफ्रो एशिया ट्रेड एंड इन्वेस्टमेंट लिमिटेड से खरीदे गए। अदाणी समूह में टीएक्यूए के निवेश की खबरों के बाद शेयर बाजार में समूह की कंपनियों के भाव मजबूत हुए। शुक्रवार के कारोबारी सेशन के दौरान समूह की सभी कंपनियों के शेयरों में खरीदारी दिखी। इस दौरान अदाणी पावर के शेयर 8.73 प्रतिशत जबकि अदाणी ग्रीन एनर्जी के शेयर 7.77 प्रतिशत तक उछले। अदाणी समूह की फ्लैगशिप कंपनी अदाणी एंटरप्राइजेज के शेयरों के भाव भी 3.70 प्रतिशत तक उछले हैं। अदाणी पोर्ट्स के शेयरों में 2.79 प्रतिशत की मजबूती है।

शुक्रवार के कारोबारी सेशन के दौरान अदाणी समूह के शेयरों का हाल
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed