फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   aaj ka sone chandi ka bhav gold silver price today september 14 2022

Sone Chandi Ka Bhav: त्योहारों पर सस्ता होगा सोना, जानिए आज कैसा रहा सोने-चांदी के बाजार का हाल?

Wed, 14 Sep 2022 05:54 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Wed, 14 Sep 2022 05:54 PM IST
सार

Sone Chandi Ka Bhav: सोने की कीमतों में 380 रुपये प्रति दस ग्राम की गिरावट आई है। आईबीजेए के रेट्स के अनुसार सोने की कीमतें 50,296 रुपये पर कारोबार करता नजर आ रहा है। वहीं चांदी के भाव भी 1,215 रुपये की गिरावट के साथ 56,055 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गए हैं।

विज्ञापन
aaj ka sone chandi ka bhav gold silver price today september 14 2022
सोने-चांदी की कीमत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश में सोने-चांदी की कीमतों में बुधवार को गिरावट दर्ज की गई। सोने और चांदी जैसी धातुओं में निवेश करने वालों के लिए यह अच्छा समय है। सोने की कीमतों में कमजोरी लगातार बनी हुई है। जानकारों की मानें तो सोने और चांदी की कीमतों में और गिरावट आ सकती है।

विज्ञापन

सोने की कीमतों में 380 रुपये प्रति दस ग्राम की गिरावट आई है। आईबीजेए के रेट्स के अनुसार सोने की कीमतें 50,296 रुपये पर कारोबार करता नजर आ रहा है। वहीं चांदी के भाव भी 1,215 रुपये की गिरावट के साथ 56,055 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गए हैं। 23 कैरेट गोल्ड की औसत कीमत 50,095 रुपये पर रही। 22 कैरेट सोने का हाजिर भाव 46,071 रुपये रहा। 14 कैरेट का भाव 29,423 रुपये रहा। 

विज्ञापन

ओरिडी ई मंडी के सहायक जनरल मैनेजर (कॉमोडिटी रिसर्च) तरुण तत्संगी के मुताबिक वर्ष के अंत तक स्पॉट मार्केट में सोने का भाव लुढ़ककर 46,000 रुपये पर आ सकता है। उनके अनुसार घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजार का कोई भी कारक इस ओर इशारा नहीं कर रहा कि सोने की कीमतों में बढ़ोतरी होने वाली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

50 हजार से नीचे आने पर सोने की खरीदारी करने की सलाह 

बाजार के जानकारों के मुताबिक सोने की कीमतें 50 हजार रुपये प्रति दस ग्राम से नीचे आने पर उसकी खरीदारी की जा सकती है। अगले चार महीनों के दौरान इसकी कीमतों में गिरावट दर्ज की जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed