{"_id":"5e341b0e8ebc3e8d4063ad1b","slug":"banking-services-affected-due-to-bank-strikes-in-firozabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बैंक हड़ताल: फिरोजाबाद में उपभोक्ता रहे परेशान, पहले दिन 20 करोड़ का लेनदेन प्रभावित","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
बैंक हड़ताल: फिरोजाबाद में उपभोक्ता रहे परेशान, पहले दिन 20 करोड़ का लेनदेन प्रभावित
Fri, 31 Jan 2020 05:48 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 31 Jan 2020 05:48 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन करते हड़ताली बैंक कर्मचारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौ यूनियनों के संयुक्त मंच यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के बैनर तले बैंक हड़ताल का असर सुहागनगरी में भी दिखा। भारतीय स्टेट बैंक समेत पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी), केनरा, इलाहाबाद, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बड़ौदा आदि के सभी पदाधिकारी व कर्मचारी शुक्रवार से दो दिन की हड़ताल पर चले गए हैं।
हड़ताल के पहले दिन फिरोजाबाद जिले में करीब 150 बैंक शाखाएं बंद रहीं। इसमें करीब 15 करोड़ रुपये का अनुमानित लेनदेन प्रभावित रहा। वहीं, 1500 से दो हजार चेक क्लियरिंग के लिए अटके रहे। बैंकों की हड़ताल के कारण व्यापारियों को काफी दिक्कतें हुईं।
लेनदेन प्राइवेट बैंकों के माध्यम से करना पड़ा। वहीं, आम उपभोक्ता को वापस लौटना पड़ा। बैंक कर्मचारियों ने भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने वित्त मंत्री हाय-हाय के नारे भी लगाए।

ये हैं मांगें
जिला महासचिव अशोक माहेश्वरी ने कहा कि बैंक अधिकारी एवं कर्मचारी नई पेंशन योजना को समाप्त करने, पर्याप्त लोडिंग के साथ वेतन पर्ची घटकों पर 20 प्रतिशत की वृद्धि, बिना सीमा के सेवानिवृत्त लाभों पर आयकर छूट, शाखाओं में कारोबार के समय एवं भोजनावकाश आदि का समान निर्धारण के अतिरिक्त अवकाश बैंक की शुरुआत की जाए।
बैंक अधिकारियों एवं कर्मचारियों की हड़ताल शनिवार को भी रहेगी। रविवार को भी अवकाश रहेगा। अब सोमवार को बैंक खुलेंगे। इस दौरान जहां व्यापार पर असर पड़ेगा, वहीं कैश की किल्लत भी हो सकती है। क्योंकि दो दिन में एटीएम खाली हो जाएंगे और इनमें कैश सोमवार को बैंक खुलने के बाद भी डाला जाएगा।