{"_id":"5f9daac3651ac5707044042f","slug":"bank-of-baroda-reduced-repo-rate-linked-interest-rates-by-0-15-percent","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक ऑफ बड़ौदा ने रेपो दर से जुड़ी ब्याज दरें 0.15 प्रतिशत घटाईं","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
बैंक ऑफ बड़ौदा ने रेपो दर से जुड़ी ब्याज दरें 0.15 प्रतिशत घटाईं
Sat, 31 Oct 2020 11:49 PM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, दिल्ली
पीटीआई, दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 31 Oct 2020 11:49 PM IST
विज्ञापन
बैंक ऑफ बड़ौदा (प्रतीकात्मक तस्वीर)
सार्वजनिक क्षेत्र के तीसरे सबसे बड़े बैंक बैंक ऑफ बड़ौदा (बीओबी) ने रेपो दर से जुड़ी ऋण ब्याज दर (बीआरएलएलआर) को सात प्रतिशत से घटाकर 6.85 प्रतिशत कर दिया। बैंक की यह नयी दरें एक नवंबर 2020 से लागू होंगी।
विज्ञापन
बैंक के महाप्रबंधक (रेहन एवं अन्य खुदरा ऋण कारोबार) हर्षद कुमार टी. सोलंकी ने शनिवार को एक बयान में कहा कि इससे आवास ऋण, रेहन ऋण, कार ऋण, शिक्षा ऋण, व्यक्तिगत ऋण इत्यादि के ग्राहकों को लाभ होगा।
विज्ञापन
इससे पहले त्यौहारी मौसम को देखते हुए बैंक ने आवास और कार ऋण पर छूट की पेशकश की थी। बीआरएलएलआर में कटौती के बाद आवास ऋण पर ब्याज 6.85 प्रतिशत और कार ऋण पर 7.10 प्रतिशत, रेहन वाले अन्य ऋण पर 8.05 प्रतिशत और शिक्षा ऋण पर 6.85 प्रतिशत से शुरू होगा।
विज्ञापन
